• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 13th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
गरीबी में गुजरा भारती का बचपन, कहा- मशीनों की आवाज से आज भी लगता है डर
गरीबी में गुजरा भारती का बचपन, कहा- मशीनों की आवाज से आज भी लगता है डर
Home
Articles
Hindi
Tv

गरीबी में गुजरा भारती का बचपन, कहा- मशीनों की आवाज से आज भी लगता है डर

April 29th, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Entertainment, Hindi, News, Tv, टी वी 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

29 April 2020, Preteek Saxena

कॉमेड‍ियन भारती सिंह आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं. हंसने-हंसाने में भारती का जो अंदाज है उससे हर कोई वाक‍िफ है. इसी वजह से लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं. आज वे एक कामयाब हस्ती हैं. लेकिन यहां तक पहुंचना उनके लिए कोई आसान बात नहीं थी. भारती ने कई बार अपने संघर्ष के दिनों का जिक्र भी किया है.
भारती सिंह एक मिडिल क्लास पर‍िवार से ताल्लुक रखती हैं. वे तीन भाई-बहन हैं. उनकी मां कमला सिंह की शादी 17 साल में ही हो गई थी. और 23 की होते होते वे तीन बच्चों की मां बन चुकी थीं. भारती के स्टार बनने से पहले उनकी मां एक फैक्ट्री में काम किया करती थीं.
उन दिनों को याद कर भारती कहती हैं कि मशीनों की आवाज सुनकर उन्हें आज भी डर लगता है. खुद भारती ने एक बार ये कहा था कि उनकी मां घर में फैक्ट्री का अधूरा काम करती थीं. वे बचपन से स‍िलाई मशीन की आवाज सुन सुनकर बड़ी हुई हैं और उससे भारती को आज भी डर लगता है.

ऐसे ही एक इंटरव्यू में भारती ने कहा था- ‘जब मैं 2 साल की थी तब मेरे प‍िता की मौत हो गई थी. उनसे जुड़ी मेरी कोई यादें नहीं है. मेरी मां ने दोबारा शादी नहीं की, बल्क‍ि उन्होंने हमारे लिए दुनिया से लड़ने का फैसला लिया.’मेरा बचपन गरीबी में गुजरा है, जहां मेरी मां और मेरे बड़े भाई-बहन दिन रात मेहनत करते थे ताकि छत मिल सके और खाने का इंतजाम हो सके. हमने आधा पेट खाना खाकर भी गुजारा किया है.’
एक्ट‍िंग लाइन में आने के डिसिजन पर भी भारती ने कई बातें शेयर की. उन्होंने कहा- ‘मैंने एक्ट‍िंग लाइन इसल‍िए चुनी क्योंकि मेरे पास पैसे की कमी थी. घर में मेरा पर‍िवार काफी तंगी से गुजर रहा था. तो जब मैं अमृतसर छोड़कर कर‍ियर बनाने मुंबई आई, मेरे र‍िश्तेदारों को मेरे फैसले पर भरोसा नहीं था.’
जब उन्होंने मुझे स्टेज पर कॉमेडी करते देखा तो वे मेरा मजाक उड़ाते थे. और अब वही लोग मुझे अपने बच्चों को मुंबई में कर‍ियर बनाने के लिए गाइड करने को कहते हैं.’. कड़ी मेहनत के बाद आज भारती एक स्टार बन चुकी हैं.

भारती ने 2018 में हर्ष लिंबाच‍िया से शादी कर ली. दोनों ने सात साल तक एक-दूसरे को डेट किया था. दोनों एक दूसरे के बेस्ट फ्रेंड भी हैं. आज भी दोनों सोशल मीडिया पर अपने कॉमेडी वीडियोज से लोगों को हंसाते रहते हैं.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • comedian
  • TV shows
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article आईसीसी कोरोना वायरस के चलते गेंद को चमकाने के लिए करेगी लार व थूक वाहक का इस्तेमाल
Previous article हाथ से निकलने लगे हैं करीना कपूर के लाडले तैमूर, एक्ट्रेस अब ऐसे कर रहीं छोटे नवाब को हैंडल

Shivani Rajwaria

Related Posts

Social Media and Its Impact on Today's Youth Articles
November 12th, 2026

Social Media and Its Impact on Today's Youth

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen Articles
November 11th, 2026

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व Articles
November 10th, 2026

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Nov 12th 4:47 PM
Articles

Social Media and Its Impact on Today’s Youth

Nov 11th 2:43 PM
Articles

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen

Nov 10th 4:33 PM
Articles

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

Nov 7th 4:28 PM
Articles

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Nov 7th 1:48 PM
Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Nov 4th 6:30 PM
Articles

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Nov 3rd 5:40 PM
Articles

Jaun Elia: The Poet Who Turned Pain into Poetry

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions