• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 11th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
कोरोना में सरकार सजग,उठा रही पूरा खर्चा…
कोरोना में सरकार सजग,उठा रही पूरा खर्चा…
Home
Lifestyle
हेल्थ

कोरोना में सरकार सजग,उठा रही पूरा खर्चा…

March 27th, 2020 Divyansh Yadav Articles, Breaking News, Hindi, देश, राजनीति, हेल्थ 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

27 March 2020, Divyansh Yadav

जिस काम के लिए मैं लगभग एक हफ्ते से लगातार जोर दे रहा हूं, वह काम आज कमोबेश भारत सरकार ने कर दिया। बधाई। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने देश के गरीबों, ग्रामीणों, वंचितों, विकलांगों, दिहाड़ी मजदूरों, छोटे व्यापारियों या यों कहें कि देश के लगभग 80 करोड़ लोगों के लिए तरह-तरह की रहत की घोषणा कर दी है। सरकार अब अगले तीन महिनों में आम-जनता को सहूलियतें देने के लिए एक लाख 70 हजार करोड़ रु. खर्च करेगी। इसे मैं ‘देर आए दुरुस्त आए’ कहता हूं। यह देर सिर्फ राहतों की घोषणा में ही नहीं हुई है। तालाबंदी की तैयारी में भी हुई है। प्रधानमंत्री ने तालाबंदी पर भाषण दिया और उसके तीन-चार घंटों में ही उसे लागू कर दिया। करोड़ों मजदूर, किसान और व्यापारी और यात्री भी, जहां थे, वही फंस गए। डर के मारे लोग घरों से निकले ही नहीं। हमें लगा कि लोगों में कितना अनुशासन है, कितनी आज्ञाकारिता है लेकिन अब कुछ टीवी चैनल जो सच्चाइयां दिखा रहे हैं, उनसे चिंता पैदा हो रही है। हजारों मजदूर अपने गांव जाने के लिए बस-अड्डों पर भीड़ लगा रहे हैं, कुछ लोग बाल-बच्चों समेत पैदल ही निकल पड़े हैं, सैकड़ों लोग कई शहरों में साग-सब्जी और अनाज की दुकानों पर टूटे पड़ रहे हैं। कुछ लोग यह कहते भी सुने गए कि वे सुबह से भूखे हैं और उनके पास पैसे भी नहीं हैं। यदि तालाबंदी के दो-तीन दिन पहले लोगों को आगाह कर दिया जाता तो इन समस्याओं से बचा जा सकता था। कई लोग सड़कों पर घूमते हुए पकड़े भी गए हैं। पुलिसवालों और कर्फ्यू तोड़नेवालों में मुठभेड़ की खबरें भी कई शहरों से आ रही हैं। कई दुकानदारों ने मुनाफाखोरी भी शुरु कर दी है लेकिन संतोष का विषय है कि कई राज्यों ने कोरोना से राहत की कई घोषणाएं भी की हैं। सरकार को यह भी देखना चाहिए कि नागरिकों के अत्यंत अपरिहार्य कार्यों में कोई रुकावट न आएं। इस संबंध में मैंने आज देश के कुछ संपन्न लोगों और दो-तीन मुख्यमंत्रियों से बात भी की है और उन्हें कुछ ठोस सुझाव भी दिए हैं। इसमें शक नहीं कि हमारा स्वास्थ्य मंत्रालय कोरोना के इलाज के लिए जी-तोड़ प्रबंध कर रहा है लेकिन यदि भारत के करोड़ों लोग, जिन मसालों का रोज सेवन करते हैं, उनमें से जो मनुष्यों की प्रतिरोध-शक्ति बढ़ाते हैं, उनका प्रचार वह करे तो बहुत अच्छा होगा। क्या कारोना से स्वस्थ होनेवाले मरीजों के ‘प्लाज्मा’ का बड़े पैमाने पर उपयोग हो सकता है ? सरकार से भी ज्यादा भारत की जनता पर निर्भर है कि वह कितने दिनों में कोरोना को पराजित करती है। देश के धनी लोगों से मैं निवेदन करता हूं कि जरुरतमंदों के लिए वे अपनी तिजोरियां खोल दें। पुण्य कमाने का इससे बढ़िया मौका उन्हें कब मिलेगा ?

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • Central Government.
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article जिस कानून का सहारा लेकर इस महामारी से लड़ा जा रहा है क्या जानते हैं आप उसके बारे में....
Previous article सरकार का लॉक डाउन पर राहत पैकेज.. जाने क्या है राहत पैकेज ?

Divyansh Yadav

Related Posts

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व Articles
November 10th, 2026

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव Articles
November 7th, 2026

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Health Wealth Summit 2026 In today's fast-paced world, people are constantly juggling...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Nov 10th 4:33 PM
Articles

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

Nov 7th 4:28 PM
Articles

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Nov 7th 1:48 PM
Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Nov 4th 6:30 PM
Articles

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Nov 3rd 5:40 PM
Articles

Jaun Elia: The Poet Who Turned Pain into Poetry

Nov 2nd 6:43 PM
Articles

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Nov 2nd 5:28 PM
Articles

Women In Journalism

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions