• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

October 30th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
केजरीवाल ने खराब पानी की रिपोर्ट को ने बताया गलत, संसद में बोले पासवान -अधिकारी भेजकर साथ जांच करा लें
केजरीवाल ने खराब पानी की रिपोर्ट को  ने बताया गलत,  संसद में  बोले पासवान -अधिकारी भेजकर साथ जांच करा लें
Home
News
राजनीति

केजरीवाल ने खराब पानी की रिपोर्ट को ने बताया गलत, संसद में बोले पासवान -अधिकारी भेजकर साथ जांच करा लें

November 18th, 2019 kaushlendra raj Shukla Articles, Hindi, News, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

18 नवंबर 2019 कौशलेंद्र राज शुक्ला

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने रविवार को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की पानी की शुद्धता पर रिपोर्ट को ‘गलत और राजनीति से प्रेरित’ बताया। इस पर केंद्रीय उपभोक्ता मामलों के मंत्री रामविलास पासवान ने संसद में जवाब दिया। पासवान ने कहा कि अगर दिल्ली सरकार चाहे, तो मैं अपनी तरफ से 2-3 वरिष्ठ अधिकारियों को नियुक्त कर देता हूं। दिल्ली सरकार भी 2-3 अफसर भेज दे, जो जांचकर सकें। साथ में पानी की जांच करा लें और फिर रिपोर्ट को सार्वजनिक करें। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि बीआईएस रिपोर्ट पर राजनीति नहीं होनी चाहिए।

बीआईएस रिपोर्ट में कहा गया था कि दिल्ली से लिए पानी के नमूने मानकों पर खरे नहीं उतरे हैं। भाजपा ने इस रिपोर्ट के हवाले से कहा था कि विकास के नाम पर आम आदमी पार्टी सरकार ने दिल्ली के लोगों को सिर्फ जहर पिलाया है। केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने शनिवार को 20 शहरों में सर्वे रिपोर्ट जारी की थी। इसमें दिल्ली के अलावा कोलकाता और चेन्नई के नमूने 11 में 10 मानकों पर फेल थे।

डॉक्टर हर्षवर्धन ने कहा- दिल्ली सरकार लोगों को जहर पिला रही है

चांदनी चौक से भाजपा सांसद डॉ. हर्षवर्धन ने ट्वीट किया- फ्रीपानी देने के नाम पर केजरीवाल दिल्ली के लोगों को जहर पिला रहे हैं। 20 शहरों के सर्वे में दिल्ली आखिरी स्थान पर रही। विकास के बड़े-बड़े दावे करने वाली सरकार लोगों को साफ पानी तक उपलब्ध नहीं करा सकी। इस पर केजरी ने जवाब दिया- ”सर, आप एक डॉक्टर हैं। आप जानते हैं कि यह रिपोर्ट गलत है और राजनीति से प्रेरित है। आपके जैसे व्यक्ति को डर्टी पॉलिटिक्स में नहीं फंसना चाहिए।” केजरीवाल दिल्ली जल बोर्ड के चेयरमैन भी हैं।

‘केजरीवाल सरकार के खिलाफ प्रदर्शन होगा’

सर्वेक्षण के पहले चरण में बीआईएस ने पाया था कि दिल्ली से लिए गए सभी 11 नमूनेगुणवत्ता के मानकों पर फेल हैं। दिल्ली के भाजपा अध्यक्ष मनोज तिवारी ने केजरीवाल को दिल्ली में खराब हवा और पानी की गुणवत्ता के लिए दोषी ठहराया। साथ ही उन चीजों पर राजनीति करने से परहेज करने को कहा जो लोगों के जीवन के लिए महत्वपूर्ण हैं।तिवारी ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता जल्द ही दिल्ली में प्रदर्शन करेंगे और पानी का सैंपल जमाकर केजरीवाल को सौंपेंगे। उन्होंने लोगों से भाजपा को टैग कर अपने क्षेत्र में पानी की सप्लाई कीडिटेल भेजने के लिए भी कहा है।

191 करोड़ का विमान खरीदे जाने परकेजरीवाल का रूपाणी पर तंज

उधर, गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणीपर तंज कसते हुए केजरीवाल ने रविवार को कहा कि उन्होंने खुद के लिए 191 करोड़ रुपएका विमान खरीदा। इसके बजाय सार्वजनिक बसों में महिलाओं को मुफ्त सवारी देते तो अच्छा रहता। हम महिलाओं को पब्लिक ट्रांसपोर्ट में फ्री यात्राएं करा रहे हैं और विपक्ष इस पर शोर मचा रहा है। लोग पूछते हैं कि इसके लिए पैसा कहां से आया। लेकिन मैंने कोई विमान नहीं खरीदा और अपनी बहनों के लिए मुफ्त यात्रा की सुविधा दी।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • Aam Aadmi Party
  • Arvind Kejriwal
  • Parliament session
  • Ram Vilas paswan
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article ज्यादा मेकअप करके ट्रोल हुई रानू मंडल !!
Previous article TIK TOK के यूजर्स हुए 1.5 अरब, सबसे ज्यादा भारत में किया जा रहा डाउनलोड

kaushlendra raj Shukla

Related Posts

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Articles
October 28th, 2026

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market Articles
October 28th, 2026

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा Articles
October 27th, 2026

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Oct 28th 6:12 PM
Articles

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Oct 28th 4:21 PM
Articles

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market

Oct 27th 4:20 PM
Articles

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा

Oct 26th 6:02 PM
Articles

Delhi’s Tiranga Protest: Democracy, Dissent and the Right to Speak

Oct 24th 6:22 PM
Education

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका

Oct 24th 5:40 PM
Articles

छठ महापर्व: आस्था, प्रकृति और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम

Oct 24th 4:23 PM
Articles

A Stolen Childhood: When Innocence Meets Evil

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions