बाल गंगाधर तिलक के परपोते एवं कांग्रेस नेता रोहित तिलक पर अपने साथ बलात्कार करने का आरोप लगाने वाली महिला ने पुलिस के पास शिकायत की है कि दो लोगों ने मामला वापस नहीं लेने पर उस पर तेजाब फेंकने की धमकी दी है।

crime
जानकारी के मुताबिक, 41 वर्षीय महिला वकील ने पिछले हफ्ते आरोप लगाया था कि रोहित तिलक ने उससे शादी का वादा कर उसके साथ बार-बार बलात्कार किया।इसके चलते पुलिस ने 17 जुलाई को एक मामला दर्ज किया था. रोहित 28 जुलाई तक अंतरिम अग्रिम जमानत पर है। महिला ने कल धमकी मिलने के बाद पुणे पुलिस से संपर्क किया। रोहित २८ जुलाई तक अंतरिम अग्रिम जमानत पर है।
महिला ने कल धमकी मिलने के बाद पुणे पुलिस से संपर्क किया। उसने इस सिलसिले में विश्रामबाग पुलिस थाना के पास एक शिकायत दर्ज कराई है।
संपर्क किए जाने पर पुणे के पुलिस उपायुक्त जोन 1 बासवराज तेली ने इस बात की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस को महिला से एक शिकायत मिली है। चूंकि शिकायत में यह कहा गया है कि यह घटना बावधन इलाके में हुई, इसलिए अर्जी जांच के लिए हिंजावादी पुलिस थाना के पास भेज दी गई।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.