खबर थी कि फातिमा सना शेख और आमिर खान की आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में नज़र आयेंगी। अब खबर यह है कि इस फिल्म का हिस्सा कैटरीना कैफ भी बनने वाली हैं। आदित्य चोपड़ा की धूम-3 में आमिर खान और कैटरीना कैफ की जोड़ी बहुत पसंद आई थी और सलमान खान ने भी इस फिल्म के लिए कैटरीना का नाम सजेस्ट किया था। आदित्य चोपड़ा चाहते थे की ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में कैटरीना ही उनके फिल्म का हिस्सा बनें। कैटरीना फिल्म में काम करने के लिए तैयार हो गयीं हैं।
जो बातें फिल्म को लेकर पता चली है, उसके मुताबिक ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ में दो मज़बूत महिला किरदार में नज़र आयेंगी। जहाँ एक ओर फातिमा सना शेख रहेंगी वहीं दूसरा किरदार कैटरीना कैफ निभायेंगी। अब देखना ये है की आमिर खान की ये आने वाली फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदुस्तान’ लोगों को कितना पसंद आती है|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.