सोनी एंटरटेनमेंट टेलीवीजन के दस का दम-दमदार वीकेंड ने इस बार फिर से अपने दर्शकों के लिए रोचक मनोरंजन पेश किया जहां पर बोलीवुड टाउन की नामदार हस्तियाँ इस शो में आईं और उन्होंने किसी बड़े काम के लिए इस शो को खेला. शनिवार और रविवार को रात को 9.30 बजे आने वाले इस सो में दमदार होस्ट सलमान खान के साथ दिखेंगे संगीत की हस्तियाँ गुरु रंधावा और हिमेश रेशमिया जो सलमान खान के कई और शेड भी दिखाएंगे.
आने वाला एपिसोड न केवल कई कॉमिकल लम्हों को दिखाएगा बल्कि उनमें हर किसी के पीछे कोई न कोई कहानी भी है. सलमान ने गुरु रंधावा के बीते हुए कल के बारे में कई बातें बताईं और बताया कि कैसे गुरु का दिल उसके फेमस होने से पहले 27 बार टूटा था. यह कितना अजीब है कि समय बदलने से पहले कितना कुछ सहना पड़ता है और समय के बदलते ही कैसे सब कुछ बदल जाता है. अब संगीत सनसनी गुरु रंधावा को फेमस होने के बाद कई ऑफर मिल रहे हैं और अब बारी है गुरु रंधावा के उन्हें रिजेक्ट करने की.
सेट से एक सोर्स ने बताया कि “एक ही मंच पर इन सब कलाकारों को एक साथ देखना कितना अच्छा लगता है. डैशिंग सलमान खान ने संगीत सनसनी गुरु रंधावा और हिमेश रेशमिया के साथ शो को एक नई चमक दी और गुरु रंधावा के बारे में बहुत ही रोचक बातें बताईं. 27 बार रिजेक्ट होना बहुत ही ज्यादा है मगर यह रोचक है कि कैसे समय बदला और अब वह उन लोगों के साथ काम करने के लिए मना कर रहा है, जिन्होनें उसे रिजेक्ट किया था. गुरु तब से लकी रहे हैं और उनका कैरियर शानदार रहा है”.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.