नई दिल्ली। एनडीए के राष्ट्रपति उम्मीदवार रामनाथ कोविंद ने शुक्रवार को संसद भवन में अपना नामांकन भर दिया। नामांकन के बाद कोविल ने कहा कि देश का संविधान सर्वोपरि है और इसकी गरिमा बनाये रखना हमारी जिम्मेदारी है। इससे पहले भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और रामनाथ कोविंद एक ही वाहन में बैठकर नामांकन पत्र दाखिल करने रवाना हुए। नामांकन के दौरान संसद भवन में भाजपा के दिग्गजों का जमावड़ा रहा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लाल कृष्ण आडवाणी और मुरली मनोहर जोशी कोविंद के नामांकन के प्रस्तावक बने। कुल 480 कोविंद के प्रस्तावक बने हैं। नामांकन के मौके पर भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, विदेश मंत्री सुषमा स्वराज मौजूद रहे। नामांकन के बाद कोविंद ने कहा कि राष्ट्रपति का चुनाव दलगत राजनीति से ऊपर होकर होना चाहिए। राष्ट्रपति का पद लोकतंत्र का सबसे गरिमामय पद है। हमें इस पद की गरिमा बनाये रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि कुछ वर्षों में हमारी स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूरे होंगे, इसके लिए हमें अभी से तैयारी करनी चाहिए। कहा कि मैं सभी को यह विश्वास दिलाता हूं कि मैं इस पद की गरिमा बनाये रखने का हर संभव प्रयास करूंगा।
विपक्ष ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को राष्ट्रपति का उम्मीदवार बनाया है। 17 जुलाई को संभावित चुनाव में एनडीए के पास मतों के आंकड़े को देखते हुए कोविंद की जीत तय मानी जा रही है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.