• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

February 6th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
बिहार में पलटी बाजी
बिहार में पलटी बाजी
Home
News
राजनीति

बिहार में पलटी बाजी

July 26th, 2017 urvashi Goel Breaking News, News, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

नई दिल्ली। बिहार में तेजी से बदले घटनाक्रम में भाजपा और जदयू एक बार फिर साथ आ गये हैं। नीतीश कुमार के अब महागठबंधन के बजाय भाजपा के समर्थन से सरकार बनाने की संभावना बन गयी है। भाजपा ने नीतीश कुमार को अपना समर्थन दे दिया है।

Also Read: योगी शपथ ग्रहण में खर्च हुए 1.81 करोड़

लालू प्रसाद यादव के परिवारीजनों पर भ्रष्टाचार के मामले को लेकर जदयू और राजद के बीच घमासान जारी था जिसका पटाक्षेप बुधवार की शाम हो गया और दोनों दलों ने अपने रास्ते अलग-अलग तय कर लिए। उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने इस्तीफा नहीं दिया लेकिन नीतीश कुमार ने त्यागपत्र देकर एक नई राजनीतिक हलचल पैदा कर दी।

Also Read: नीतीश और लालू ने बुलाई बैठक : तेजस्वी यादव का इस्तीफा?

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि जहां अब महागठबंधन को बनाये रखना मुश्किल हो गया है वहीं लालू प्रसाद ने नीतीश कुमार पर हत्या का आरोपी होने का आरोप लगाया। जबकि जदयू की ओर से कहा गया कि लालू प्रसाद को अब यह मामला याद आया जबकि इस मामले में हाईकोर्ट से स्टे लग चुका है। बहरहाल नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बधाई देकर भाजपा के इरादे साफ कर दिए। इसके बाद रात को भाजपा नेता सुशील मोदी ने साफ कर दिया कि भाजपा नीतीश कुमार को अपना समर्थन देगी। साथ ही उन्होंने सरकार में शामिल होने की बात भी कही। नीतीश कुमार के सरकारी आवास पर जदयू विधायक मौजूद हैं औऱ भाजपा विधायक भी वहां पहुंच चुके हैं। बाद दोनों दलों के विधायक नीतीश कुमार को समर्थन देने की बात राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी के सामने रखेंगे।

Also Read: रोहित तिलक पर रेप का आरोप लगाने वाली महिला को तेजाब फेंकने की धमकी मिली

उल्लेखनीय है कि राज्यपाल त्रिपाठी इस समय बिहार के कार्यवाहक राज्यपाल हैं। बिहार के राज्यपाल रहे रामनाथ कोविंद को एनडीए का राष्ट्रपति का उम्मीदवार चुने जाने के बाद त्रिपाठी को कार्यवाहक राज्यपाल बनाया गया था। कोविंद अब राष्ट्रपति चुने जा चुके हैं।

बिहार में जदयू के ७१ और भाजपा समेत एनडीए के ५८ विधायक हैं। राजद के विधायकों की संख्या ८० है। सबसे बड़े दल के तौर पर राजद के सरकार बनाने के दावा करने की स्थिति में राज्यपाल राजद को मौका दे सकते थे। लेकिन बदले घटना क्रम में जदयू और एनडीए ने पासा पलटने की स्थिति के मद्देनजर बिना देरी किए नीतीश कुमार को अपना नेता चुन लिया है।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • bihar
  • BJP
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • JDU
  • Lalu Yadav
  • Latest Story
  • nation
  • NDA
  • Nitish Kumar
  • Pm Narendra Modi
  • Political News
  • RJD
  • Tejaswi Yadav
  • top story
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article दीपिका अब नहीं रही 'बाजीराव' की 'मस्तानी'
Previous article गुरुद्वारा बंगला साहिब में जल्द ही शुरू होगा अस्पताल

urvashi Goel

Related Posts

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा Articles
December 6th, 2025

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Nov 27th 11:38 AM
Articles

अयोध्या राम मंदिर ध्वजारोहण: भावुक हुए पीएम मोदी

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions