• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
भारतीय एमएसएमई में चौथी औद्योगिक क्रांति का हिस्‍सा बनने की क्षमता: गिरिराज सिंह
भारतीय एमएसएमई में चौथी औद्योगिक क्रांति का हिस्‍सा बनने की क्षमता: गिरिराज सिंह
Home
News
देश

भारतीय एमएसएमई में चौथी औद्योगिक क्रांति का हिस्‍सा बनने की क्षमता: गिरिराज सिंह

December 20th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (एमएसएमई) राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरिराज सिंह ने कहा है कि सरकार की विभिन्न योजनाओं के जरिए देश की एमएसएमई को दी जा रही सहायता के कारण उनमें वैश्विक कंपनियों के साथ प्रतिस्पर्धा करने और चौथी औद्योगिक क्रांति का हिस्सा बनने की क्षमता है।

नई दिल्ली में आज 15वें वैश्विक सूक्ष्म्, लघु और मध्यम उद्यमों के व्यापार सम्मेलन को संबोधित करते हुए गिरिराज सिंह ने कहा कि ईज ऑफ डूइंग बिजनेस, ऋण देने की सुविधा और तकनीकी सहायता तथा सरकार की उन्नयन पहलों के साथ हमारे एमएसएमई दुनिया के एसएमई में शामिल हो गए हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए ऋण गारंटी निधियन ट्रस्ट (सीजीटीएमएसई) से एमएसएमई को दी गई वित्तीय सहायता और प्रधानमंत्री के रोजगार सृजन कार्यक्रम (पीएमईजीपी) के जरिए पिछले चार वर्षों में 19 लाख नए उद्यमों का सृजन किया गया है, जो करीब 3 करोड़ लोगों को रोजगार प्रदान कर रहे हैं।

श्री गिरिराज सिंह ने कहा कि निर्यात के अलावा देश के जीडीपी में भी देश के एमएसएमई का हिस्सा के बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि तकनीकी सहायता और एमएसएमई उद्योगों को आधुनिक बनाने के तहत 10 नए प्रौद्योगिकी केन्द्र जल्दी ही काम करने लगेंगे। इसके अलावा 18 प्रौद्योगिकी केन्द्र अच्छा कार्य कर रहे हैं। उन्होंने आशा व्यक्त की कि वैश्विक शिखर सम्मेलन देश के एमएसएमई को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों को समझने का अवसर प्रदान करेगा और उन्हें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

अपने उद्घाटन भाषण में वाणिज्य एवं उद्योग तथा नागर विमानन मंत्री श्री सुरेश प्रभु ने कहा कि वाणिज्य मंत्रालय के औद्योगिक नीति और संवर्धन विभाग द्वारा तैयार नई औद्योगिक नीति से देश के एमएसएमई बड़े पैमाने पर लाभान्वित होंगे। इसे जल्दी ही मंत्रिमंडल की मंजूरी मिल जाएगी।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • Department of Industrial Policy
  • Employment Generation Programme
  • featuredhomeews
  • Giriraj Singh
  • Government of India schemes
  • hImcomnews
  • Indian MSMEs
  • industrial revolution
  • Ministry of Micro
  • Promotion of the Ministry of Commerce
  • Small & Medium Enterprises
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article वस्त्र मंत्री ने हस्तशिल्प निर्यात पुरस्कार प्रदान किए
Previous article राजनीतिक दल जन प्रतिनिधियों के लिए आचार संहिता निर्धारित करें: उप-राष्‍ट्रपति

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions