• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 26th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
1 comments Share
You are reading
2002 की गुजरात हिंसा का सच
2002 की गुजरात हिंसा का सच
Home
News
दुनिया

2002 की गुजरात हिंसा का सच

April 25th, 2023 himcomnews Breaking News, Hindi, News, दुनिया, देश, राजनीति 1 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

20 साल से इंसाफ की आस में बैठे नरोदा गांव के उन परिवारों की उम्मीद टूट चुकी है. जिन्होंने साल 2002 में गुजरात में हुए कत्लेआम में अपनों को खो दिया था. अहमदाबाद की एक कोर्ट ने सबूतों के अभाव में सभी आरोपियों को बरी कर दिया. पूर्व मंत्री माया कोडनानी, बाबू बजरंगी, जयदीप पटेल समेत सारे 69 आरोपी अब समाज के माननीय नागरिक हैं.  कोर्ट के इस फैसले से हजारों परिवारों का इतने सालों का इंतजार बेकार चला गया.  

इतिहास की किताबों से भले ही उस अध्याय को मिटा डाला गया हो लेकिन यह बात भारत की धरती पर लिखी हुई है कि नरोदा गांव के 11 अल्पसंख्यकों को भेड़ बकरियों की तरह खत्म कर दिया गया था. केस में 86 लोगों को आरोपी बनाया गया था, इनमें से 28 लोगों की सुनवाई के दौरान ही जान जा चुकी थी.

अदालत ने सुनाया फैसला

अहमदाबाद की विशेष अदालत ने एस आई टी मामले के विशेष अदालत के उस फैसले को बदल दिया जो उसने 2012 में दिया था, बिल्किस बनो पर टूटने वाले गिद्धों के बाद मुसलमानों के हिस्से में आया यह दूसरा सदमा है. चलिए अब मामले को थोड़ा विस्तार से समझाते हैं, साल 2002 में जो गुजरात में हुआ वह तो आपको जरूर पता होगा, उसी दौरान बिलकिस बानो के साथ 11 लोगों ने दुष्कर्म किया था, उसके परिवार के 7 लोगों की जान ले ली थी, लेकिन पिछले साल 15 अगस्त को उन दोषियों को रिहा कर दिया गया.  इस फैसले ने मुस्लिम समुदाय को ही नहीं सभी को आहत किया था.  देश ही नहीं दुनिया भर में गुजरात सरकार की आलोचना हुई, बिल्किस ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और इंसाफ मिल जाने के बाद इंसाफ कुचल देने के बाद और फिर से इंसाफ पाने की उम्मीद में दूसरी लड़ाई लड़ रही हैं. मुस्लिम समुदाय इस झटके से उबर नहीं पाया था कि अब उसे एक और झटका लग गया.

गोधरा कांड के खौफनाक आरोपी

आपको याद होगा कि गोधरा कांड के अगले दिन यानी कि 28 फरवरी से एक विशेष समुदाय के लोगों को मारा जाने लगा था, मुस्लिम समुदाय के 11 लोगों की जान चली गई थी, अपनों को खो चुके लोगों को यह उम्मीद थी कि उन्हें न्याय मिलेगा, इस उम्मीद में 20 से ज्यादा साल बीत गए, अब फैसला आता है कि आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस सबूत नहीं मिला.

लेकिन इस स्थिति को देख कर यह सवाल तो उठता है कि अगर किसी ने किसी को नहीं मारा तो 11 लोगों की जान गई कैसे? इतने मुस्लिम परिवार बेघर कैसे हो गए? कितनों ने अपनों को खो दिया और न जाने कितने परिवार आज भी खौफ के साए में जी रहे हैं.

Aditya Soni (MJMC II)

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article अपकमिंग फिल्म ‘बैड बॉय’ एंटरटेन करने के लिए तैयार
Previous article सहारनपुर पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त

himcomnews

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions