
नरेश अग्रवाल ने जताया खेद
भाजपा में शामिल होने के बाद नरेश अग्रवाल ने अपने उस बयान के प्रति खेद जताया है जिसमें उन्होंने अभिनेत्री जया बच्चन को फिल्मों में नाचने वाली बताया था। अग्रवाल समाजवादी पार्टी द्वारा जया को राज्यसभा सदस्य बनाये जाने पर अपनी नाराजगी जाहिर की थी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ने उनकी तुलना फिल्म अभिनेत्री से की जो फिल्मों में नाचती थीं। उन्होंने कहा कि मेरा मतलब किसी को दुख पहुंचाने का नहीं था। मैं अपने शब्द वापस ले रहा हूं।

मोल की नाराजगी
नरेश अग्रवाल के इस विवादित बयान की चौतरफा निंदा हुई जिस पर उन्होंने खेद जताया। भाजपा नेताओं ने भी इसकी आलोचना की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट करके कहा था कि नरेश अग्रवाल भाजपा में शामिल हुए हैं उनका स्वागत है, लेकिन जया बच्चन के विषय में जो टिप्पणी की है वह अनुचित और अस्वीकार्य है।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि नरेश अग्रवाल ने जो बयान दिया है वह न केवल फिल्म जगत बल्कि हर महिला का अपमान हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.