• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 7th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
कौशल विकास एक निरंतर प्रक्रिया होनी चाहिए : उप-राष्‍ट्रपति
कौशल विकास एक निरंतर प्रक्रिया होनी चाहिए : उप-राष्‍ट्रपति
Home
News
देश

कौशल विकास एक निरंतर प्रक्रिया होनी चाहिए : उप-राष्‍ट्रपति

October 11th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

उप-राष्‍ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडू ने कहा है कि कौशल विकास एक निंरतर प्रक्रिया होनी चाहिए और नई-नई खोजें लोगों का जीवन बेहतर बनाने में मददगार होनी चाहिए। उप-राष्‍ट्रपति आज तमिलनाडु के पोलाची में नचीमुत्‍थू इंडस्‍ट्रीयल एसोसिएशन (एनआईए) द्वारा संचालित शैक्षणिक संस्‍थानों के हीरक जयंती समारोहों में समापन भाषण दे रहे थे।

तमिलनाडु के ग्रामीण इलाकों में रहने वाले लोगों के उत्‍थान के लिए अत्‍यधिक योगदान देने वाले संस्‍थान के संस्‍थापक अरुतचेलवर डॉ. एन. महालिंगम को एक आदर्श व्‍यक्ति बताते हुए, उप-राष्‍ट्रपति ने कहा कि इस तरह के गुणों का वर्तमान पीढ़ी के युवाओं और राजनीतिज्ञों को अनुसरण करना चाहिए। उन्‍होंने कहा कि चरित्र, क्षमता, सामर्थ्‍य और आचरण सार्वजनिक जीवन में लोगों के लिए मार्गदर्शी सिद्धांत होना चाहिए। उप-राष्‍ट्रपति ने शहरों और गांवों के बीच बढ़ती खाई पर चिंता व्‍यक्‍त की और जोर देकर कहा कि लोगों के फायदे के लिए शैक्षणिक संस्‍थान, लगातार बिजली, पीने के पानी तक पहुंच और सस्‍ती दरों पर चिकित्‍सा जैसी शहरी सुविधाएं देने की आवश्‍यकता है।

युवा स्‍कूली बच्‍चों को संबोधित करते हुए उप-राष्‍ट्रपति ने जोर देकर कहा कि टेक्‍नोलॉजी वाले नौकरियों के बाजार में अवसरों को प्राप्‍त करने के लिए कौशल हासिल करने की आवश्‍यकता है। उन्‍होंने कहा कि बदलती प्रौद्योगिकी के साथ आपको अपने कौशल में लगातार सुधार करने की आदत डालनी चाहिए। कौशल विकास व्‍यवसाय के वैश्विक माहौल की बढ़ती अनिश्चितताओं से निपटने, उसे प्रखर बनाने और चमकाने के लिए चारदीवारी का काम करता है।

एक प्रमुख रोजगार समाधान कंपनी की रिपोर्ट का हवाला देते हुए, उप-राष्‍ट्रपति ने युवा छात्रों को आगाह किया कि वे स्थिति की गंभीरता को समझें। इस कंपनी ने दावा किया था कि भारत के 90 प्रतिशत से अधिक इंजीनियरिंग ग्रेजुएट रोजगार के अयोग्‍य हैं। उन्‍होंने अध्‍यापकों और शैक्षणिक संस्‍थानों से कहा कि वे पाठ्यक्रम और पढ़ाने के तरीकों पर सावधानीपूर्वक विचार करें ताकि कक्षाओं और कार्य स्‍थलों के बीच की खाई को पाटा जा सके।

उप-राष्‍ट्रपति ने कहा कि भारत सरकार युवा भारत के सपनों और आकांक्षाओं के प्रति बेहद संवेदनशील है और देश के युवाओं की सहायता, उन्‍हें शिक्षित करने तथा अधिकार संपन्‍न बनाने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। इस अवसर का इस्‍तेमाल युवाओं पर निर्भर करता है। विश्‍वविद्यालयों, कॉलेजों और प्रमुख संस्‍थानों को नई खोजों पर ध्‍यान देने का कार्य सौंपते हुए उप-राष्‍ट्रप‍ति ने कहा कि नई खोजें लोगों का जीवन बेहतर बनाने में मददगार होनी चाहिए। नए अविष्‍कार करते समय हमें अपने माहौल को भी ध्‍यान में रखना चाहिए। उन्‍होंने प्रकृति की रक्षा के लिए विज्ञान और प्रौद्योगिकी के इस्‍तेमाल और प्रकृति के खोये हुए संतुलन को बहाल करने की आवश्‍यकता पर विशेष जोर दिया।

इससे पहले उप-राष्‍ट्रपति ने परिसर में डायमंड जुबली ब्‍लॉक और मि‍राकल वेलनैस क्लिनिक का उद्घाटन किया और डॉक्‍टरों से क्लिनिक में मौजूद सुविधाओं और मरीजों को दिए जा रहे इलाज के बारे में बातचीत की।इस अवसर पर तमिलनाडु के ग्रामीण विकास और पंचायत राज मंत्री श्री एस. पी. वेलूमणि, एनआईए के अध्‍यक्ष डॉ. एम. मणिकम, एनआईए सचिव डॉ. सी. रामास्‍वामी, छात्र संकाय के सदस्‍य और अन्‍य गणमान्‍य व्‍यक्ति मौजूद थे।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • Calibre
  • Capacity
  • Character
  • Conduct
  • Diamond Jubilee Celebrations
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • M. Venkaiah Naidu
  • skill development
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article ऑनलाइन आश्‍वासन निगरानी प्रणाली’ का शुभारंभ
Previous article एनएसएस, स्‍काउट और गाइड विद्यार्थियों की डिग्री के लिए अनिवार्य बने :वेंकैया नायडू

urvashi Goel

Related Posts

Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Health Wealth Summit 2026 In today's fast-paced world, people are constantly juggling...
Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe Articles
November 2nd, 2026

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Women In Journalism Articles
November 2nd, 2026

Women In Journalism

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Nov 7th 4:28 PM
Articles

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Nov 7th 1:48 PM
Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Nov 4th 6:30 PM
Articles

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Nov 3rd 5:40 PM
Articles

Jaun Elia: The Poet Who Turned Pain into Poetry

Nov 2nd 6:43 PM
Articles

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Nov 2nd 5:28 PM
Articles

Women In Journalism

Oct 31st 4:30 PM
Articles

अब तो जागो, मेरे देश के नौजवान!

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions