• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

October 29th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भारत दौरे पर
अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भारत दौरे पर
Home
News
देश

अफगानिस्तान के राष्ट्रपति भारत दौरे पर

September 20th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के निमंत्रण पर अफगानिस्तान के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद अशरफ गनी 19 सितंबर, 2018 को भारत के दौरे पर आए।

दोनों नेताओं ने बहुआयामी भारत-अफगानिस्तान रणनीतिक साझेदारी की प्रगति की समीक्षा और सकारात्मक आकलन किया। नेताओं ने दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय व्यापार में बढ़ोतरी पर संतोष जताया जो एक अरब डॉलर को पार कर चुका है। दोनों नेताओं ने मुम्बई में 12 सितंबर से 15 सितंबर, 2018 तक चले भारत-अफगान व्यापार एवं निवेश कार्यक्रम के सफल समापन की प्रशंसा की और चाहबहार बंदरगाह एवं हवाई मार्ग से ढुलाई के लिए कॉरिडोर के जिरिए संपर्कों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता जताई। अफगानिस्तान में इंफ्रास्ट्रक्चर, मानव संसाधन विकास और अन्य क्षमता निर्माण परियोजनाओं के क्षेत्र में नई विकास साझेदारी को मजबूत करने पर भी सहमति बनी।

अफगान राष्ट्रपति श्री गनी ने प्रधानमंत्री मोदी को शांति और सामंजस्य के साथ ही अफगानिस्तान पर लादे गए आतंकवाद और अतिवाद की चुनौतियों से निपटने के लिए सरकार द्वारा उठाए गए कदमों के बारे में जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने अफगानिस्तान के नेतृत्व में चल रही शांति एवं सामंजस्य प्रक्रिया को भारत के समर्थन देने की बात एक बार फिर दोहराई ताकि अफगानिस्तान एक संगठित, शांतिपूर्ण, समेकित और लोकतांत्रिक राष्ट्र बना रहे और आर्थिक रुप से उभरता देश बन सके। उन्होंने अफगानिस्तान में आतंकी हमलों और हिंसा की कड़ी निंदा की और आतंकवाद के खिलाफ संघर्ष में उन्होंने अफगान नागरिकों और सुरक्षा बलों के साथ एकजुटता जताई। विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय मंचों पर संयोजन और सलाह-मशविरा पर संतोष जताते हुए दोनों पक्ष इस सहयोग को और मजबूत करने और विकास, शांति, स्थायित्व एवं प्रगति के लिए अपने-अपने क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय साझेदारों के साथ और नजदीक से काम करने पर सहमत हुए।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • Air-Freight Corridor
  • bilateral trade
  • Dr. Mohammad Ashraf Ghani
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • India-Afghanistan strategic partnershi
  • New Development Partnership
  • President of Islamic Republic of Afghanistan
  • Prime Minister Narendra Modi
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article वरुण धवन, कौन बनेगा करोड़पति के सेट पर
Previous article सी-डैक सूचना मीडिया सर्वर (सीआईएमएस) लॉन्च

urvashi Goel

Related Posts

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Articles
October 28th, 2026

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market Articles
October 28th, 2026

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा Articles
October 27th, 2026

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Oct 28th 6:12 PM
Articles

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Oct 28th 4:21 PM
Articles

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market

Oct 27th 4:20 PM
Articles

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा

Oct 26th 6:02 PM
Articles

Delhi’s Tiranga Protest: Democracy, Dissent and the Right to Speak

Oct 24th 6:22 PM
Education

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका

Oct 24th 5:40 PM
Articles

छठ महापर्व: आस्था, प्रकृति और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम

Oct 24th 4:23 PM
Articles

A Stolen Childhood: When Innocence Meets Evil

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions