• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

July 28th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
‘इनोवेट इंडिया प्लेटफॉर्म’ लांच
‘इनोवेट इंडिया प्लेटफॉर्म’ लांच
Home
News
देश

‘इनोवेट इंडिया प्लेटफॉर्म’ लांच

July 27th, 2018 urvashi Goel News, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक श्री आर.रमणन और माईगव के सीईओ श्री अरविंद गुप्ता ने आज ‘#इनोवेट इंडिया प्लेटफॉर्म’ लांच किया, जो अटल नवाचार मिशन और भारत सरकार के नागरिक केंद्रित प्लेटफॉर्म ‘माईगव’ के बीच गठबंधन है।#इनोवेट इंडिया पोर्टल देश में होने वाले समस्त अभिनव कदमों के लिए एक साझा केंद्र के रूप में काम करेगा।

उपर्युक्त प्लेटफॉर्म को लांच करते हुए अटल नवाचार मिशन के मिशन निदेशक ने कहा कि #इनोवेट इंडिया माईगव-एआईएम पोर्टल राष्ट्रीय स्तर पर बुनियादी एवं गहन तकनीक वाले अन्वेषकों दोनों को ही पंजीकृत करने के लिए अत्यंत आवश्यक नवाचार प्लेटफॉर्म का सृजन करता है। ऐसे लोग जो किसी महत्वपूर्ण नवाचार की तलाश में हैं वे अर्थव्यवस्था के फायदे के साथ-साथ राष्ट्रीय सामाजिक जरूरतों की पूर्ति के लिए इस पोर्टल से लाभ उठा सकते हैं।

उपर्युक्त प्लेटफॉर्म की कुछ विशेषताएं निम्नलिखित हैं-

  1. यह प्लेटफॉर्म सभी भारतीय नागरिकों के लिए खुला हुआ है।
  2. इसके उपयोगकर्ता (यूजर) #इनोवेट इंडिया पोर्टल पर एकत्रित नवाचारों को देख सकते हैं, टिप्पणी एवं साझा कर सकते हैं और इसके साथ ही इनकी रेटिंग भी कर सकते हैं।
  3. लीडरबोर्ड का अवलोकन कर सकते हैं, जिसकी गणना प्रत्येक नवाचार को मिले वोटों के आधार पर की जाती है।
  4. नागरिक माईगव वेबसाइट पर लॉग-इन करके अपने/संगठन/किसी और के नवाचार को इस प्लेटफॉर्म पर साझा कर सकते हैं।
  5. इन नवाचारों को विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों जैसे कि व्हाट्सएप, फेसबुक और ट्विटर पर भी साझा किया जा सकता है।

माईगव के सीईओ श्री अरविंद गुप्ता ने कहा कि भारत एक अत्यंत नवाचार उन्मुख समाज है, लेकिन हमारे समक्ष चुनौती नवाचारों के प्रति संरचित अवधारणा अपनाने, उन्हें दर्ज करने और एक ऐसा परितंत्र बनाने की है जिससे कि उन्हें वैश्विक स्तर पर पहुंचाना संभव हो सके। जमीनी स्तर से ही नवाचारों की पहचान करने एवं उन्हें आवश्यक सहायता प्रदान करने की वर्तमान सरकारी पहल का लक्ष्य भारत के नवाचारी स्वरूप को प्रोत्साहित, विस्तारित एवं विकसित करने के लिए एक संरचित परितंत्र का सृजन करना है।

उपर्युक्त प्लेटफॉर्म को लांच करने के साथ ही भारत के लोग अब अपने/संगठन के नवाचार को इस प्लेटफॉर्म पर अपलोड एवं उसकी रेटिंग करने में समर्थ हो जाएंगे। देश के नागरिक https://innovate.mygov.in/innovateindia/ के जरिए प्लेटफॉर्म पर पहुंच सकते हैं।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • Arvind Gupta CEO
  • Atal Innovation Mission
  • featuredhomeews
  • hImcomnews
  • launches “Innovate India Platform”
  • Mission Director
  • MyGov
  • NITI Aayog
  • R Ramanan
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में प्रधानमंत्री का भाषण
Previous article निवेशक खेलों के विकास के लिए निवेश करें: राठौर

urvashi Goel

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions