नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी में चल रहा मौजूदा विवाद फिलहाल टल गया है। कुमार विश्वास का पार्टी में कद बढ़ा दिया गया है और उन्हें राजस्थान के प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है जबकि कुमार विश्वास की पुरजोर आलोचना करने वाले अमानतुल्लाह को पार्टी से सस्पेंड कर दिया गया है।
उल्लेखनीय है कि अमानतुल्लाह ख़ान ने दिल्ली विधानसभाचुनाव में आम आदमी पार्टी को मिली करारी शिकस्त के बाद पार्टी के वरिष्ठ नेता कुमार विश्वास पर भाजपा और राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ का एजेंट होने का आरोप लगाया था। साथ ही कुमार पर पार्टी को नुकसान पहुंचाने की बात कही थी। इसके बाद कुमार ने एक संवाददाता सम्मेलन में अमानतुल्लाह केवल एक मुखौटा बताते हुए कहा था कि उनके पीछे कोई और है। 
पंजाब और गोवा विधानसभा चुनाव में पराजय के बाद दिल्ली नगर निगम चुनाव में भी मिली करारी हार से पार्टी को तगड़ा झटका लगा है| हालत यह हो गई कि पार्टी में नये नये तरह के विवाद शुरू हो गये। बुधवार सुबह मनीष सिसोदिया सीएम अरविन्द केजरीवाल के पास पहुंचे|बाद में सीएम आवास पर पीएसी की बैठक हुई| इस बैठक में कुमार विश्वास भी शामिल हुए। यहां उन्होंने कहा कि उन्हें किसी पद की लालसा नहीं है। साथ ही मनीष सिसौदिया ने अमानतुल्लाह खान को सस्पेंड किए जाने की जानकारी उन्होंने दी।
वही इससे पहले मंगलवार देर रात केजरीवाल के घर कुमार विश्वास की मौजूदगी में आप नेताओं की बैठक हुई। कपिल मिश्रा पार्टी में कुमार विश्वास के करीबी माने जाते हैं।
पहले संजय सिंह और आशुतोष कुमार के घर गए| कपिल मिश्रा भी उनके घर पहुंचे। उसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया कुमार के घर पहुंचे। वहां पर दिल्ली के सीएम अरविन्द केजरीवाल ने कहा कि कुमार विश्वास हमारे साथी है और हम उन्हें मनाने आए हैं|
चंद सेकेंड में ही दोनों कुमार विश्वास की घर से बाहर आ गए, उनके साथ संजय सिंह और कुमार विश्वास भी थे। चारों नेता एक ही गाड़ी में वहां से निकल गए|








Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.