न्यू दिल्ली. सुषमा स्वराज जापान के तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंची है। वह यहां 28 मार्च से 30 मार्च तक रहेंगी। विदेश मंत्रालय द्वारा जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि दोनों ही देशों के प्रतिनिधि भारत और जापान के अहम मुद्दों पर बात करेंगे। इस दौरान क्षेत्रीय और अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर दोनों देशों के हितों को ध्यान में रखते हुए बात किया जाएगा। विदेश मंत्रालय की ओर से यह भी कहा गया है कि जापान के प्रधानमंत्री की ओर से 2017 में भारत की यात्रा ने दोनों देशों के रिश्तों को नई मजबूती प्रदान की थी, दोनों ही देशों के बीच द्वीपक्षीय संबंध में नई ऊर्जा का संचार हुआ था।

सुषमा स्वराज ने गुरुवार को सत्तारुढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी पॉलिसी रिसर्च काउंसिल के चेयरमैन और जापान के पूर्व विदेश मंत्री फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इससे पहले जापान में रह रहे भारतीय समुदाय को भी संबोधित किया।
विदेश मंत्री ने कहा कि पहले की तुलना में अब भारत- जापान संबंध अधिक मजबूत हुआ है। इसका बड़ा कारण प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रधानमंत्री शिंजो एबी की मित्रता है। विदेश मंत्री ने जापान स्थित भारतीय दुतावास में जाकर विजिटर्स बुक पर हस्ताक्षर भी किया।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.