नई दिल्ली- २० साल की सजा काट रहे रहीम के डेरे को लेकर एक नया खुलासा हुआ हैं. डेरा के चेयरपर्सन विपश्यना इंसा और वाइस प्रेसिडेंट डॉ. पीआर नैन से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस जांच में यह खुलासा हुआ कि मुख्यालय की जमीन और खेतों में करीब ६०० लोगों का कंकाल है. पीआर नैन ने भी इस बात पर हामी भरी है.

Ram Rahim
पीआर नैन ने पुलिस को जानकारी दी है कि डेरा के लोगों को ऐसा लगता था कि उनके मरने के बाद अगर उनकी अस्थियां डेरे की जमीन में दबा दी जाएंगी, तो उनकी आत्मा को शांति मिलेगी। इसी वजह से डेरे के जमीन में ६०० लोगों की अस्थिया और कंकाल हैं.
पुलिस का कहना है की लोगों को मारकर उनकी लाश जमीन में गाड़ दी गयी हैं. और डेरे के लोगों ने भी यह बात बताई थी कि राम रहीम के खिलाफ बोलने वालों की हत्या कर उन्हें जमीन में गाड़ा जाता था. ताकि लोगों को डेरे के अंदर कि सच्चाई पता ना चल सके. इसलिए डेरे में पेड़ काटने और खुदाई करने की भी लोगों को अनुमति नहीं थी.

gurmeet ram rahim
इससे पहले एसआईटी ने विपश्यना इंसा से सोमवार को करीब सवा तीन घंटे तक गहन पूछताछ की थी. डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने उससे १०० से ज्यादा सवाल किए, लेकिन वह उसके जवाब से संतुष्ट नहीं हुए हैं. इसलिए उससे दोबारा पूछताछ की तैयारी की जा रही है. वहीं डेरा के वाइस प्रेसिडेंट डॉ. पीआर नैन और विपश्यना के जवाब में विरोधाभास देखने को मिल रहा है.
पुलिस ने बताया कि अगर इन दोनों ने ठीक से प्रश्नो का उत्तर नहीं दिया तो इन्हे गिरफ्तार भी किया जा सकता है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.