नई दिल्ली: जल्द ही मोदी सरकार केंद्रीय कर्मचारियों के लिए एक नया तोहफा लाने जा रही. रिपोर्ट्स के मुताबिक यह पता चला है कि केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतन वेतन 18000 से बढ़कर 21000 तक होने की बात चल रही है.सरकार की ओर से यह होने के तुरंत बाद ही वेतन मे 3000 की बढ़ोतरी कर दी जाएगी।

इससे पहले मोदी सरकार ने 7वें पेय कमीशन मे न्यूनतन वेतन 18000 करने की मंज़ूरी दे दी थी. उस समय वित्त मंत्रालय ने 2.57 गुना के फिटमेंट फैक्टर को लागू करने का प्रस्ताव सामने रखा था. लेकिन अब वित्त मंत्रालय फिटमेंट फैक्टर को तीन गुना बढ़ाने की तैयारी में है.
सूत्रों के मुताबिक यह भी पता चला था कि यूनियन 3.68 फिटमेंट फैक्टर की मांग कर रहे थीे. अगर यह मांग मान ली जाती तो केंद्रीय कर्मचारियों का न्यूनतम वेतन 25 हजार होता।इस फैसले को मंज़ूरी मिलने के बाद तो केंद्रीय कर्मचारियों की लॉटरी ही लग जाएगी।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.