• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

September 11th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
धोनी के तजुर्बे ने टीम इंडिया को दिलाई जीत
धोनी के तजुर्बे ने टीम इंडिया को दिलाई जीत
Home
sports
क्रिकेट

धोनी के तजुर्बे ने टीम इंडिया को दिलाई जीत

August 25th, 2017 urvashi Goel sports, क्रिकेट 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

भारत की श्रीलंका पर इस जीत में महेंद्र सिंह धोनी ने अहम रोल निभाया. उनकी यह पारी इसलिए भी खास रही कि उन्‍होंने इसमें फ्रंट रोल की जगह सहायक का किरदार निभाया. ‘कैप्टन कूल’ रहे महेंद्र सिंह धोनी टीम इंडिया के अब तक के सबसे दमदार वनडे फिनिशर रहे हैं. वनडे हो या टी20, उन्होंने कई ऐसी बेमिसाल पारियां खेली हैं जब टीम हार के मुहाने पर खड़ी थी लेकिन धोनी अपनी दमदार पारी की वजह से विपक्षी टीम के मुंह से जीत चुरा ले गए.  आज भी यह धोनी का धैर्य और आत्मविश्वास ही था,‍ जिसने भुवनेश्‍वर कुमार को अच्‍छा खेलने के लिए प्रोत्‍साहित किया. भुवनेश्‍वर कुमार ने जहां की 80 गेंदों में 53 रन की पारी खेली, वहीं धोनी ने 68 गेंदों में 45 रन की पारी खेली. दूसरे वनडे में रनों की मैच जिताऊ पारी खेलने के दौरान धोनी ने काफी संभल कर शॉट खेले. साथ ही इस जीत के साथ अपने नाम एक और उपलब्धि दर्ज कर ली है. 8वें विकेट के लिए यह टीम इंडिया की ओर से सबसे बड़ी साझेदारी का रिकॉर्ड है.

Mahendra singh dhoni

धोनी का साथ देने भुवनेश्‍वर कुमार जब क्रिज पर आए थे तो टीम का स्‍कोर 131 रन पर 7 विकेट था. टीम इंडिया को उस समय 100 रन की जरूरत थी. हाथ में सिर्फ तीन विकेट बाकी थे. इसके बाद धोनी ने भुवनेश्‍वर कुमार के साथ मिलकर पारी संभाली और धीरे धीरे स्‍कोर को बढ़ाना शुरू किया. धोनी के तजुर्बे को भुवनेश्‍वर कुमार के आत्मविश्वास का साथ मिला और दोनों ने नाबाद रहते हुए 45वें ओवर में जीत दिला दी.

पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी वनडे क्रिकेट में इतिहास रचने की कगार पर पहुंच गए हैं. धोनी अब विकेट के पीछे सबसे ज्यादा शिकार करने वाले विकेटकीपर बनने से एक कदम दूर हैं. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे में धनुष्का गुनाथिलका को स्टंप आउट करके वह इसी देश के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज कुमारा संगाकारा के बराबर पहुंच गए हैं. संगाकारा और धोनी ने विकेट के पीछे 99 बार बल्लेबाजों को स्टंप आउट किया है. धोनी की खास बात यह है कि वह हमेशा अपने जूनियर्स को आत्‍मविश्‍वास देकर बेहतर करने की प्रेरणा देते हैं. कुछ दिन पहले नए स्‍टार हार्दिक पंड्या ने भी धोनी की तारीफ की थी. अपने टेस्ट में ही दमदार तरीके से बल्लेबाजी करते हुए खुद को शांत रखने का श्रेय हार्दिक ने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एमएस धोनी को दिया है.  वैसे आपको पहले टी20 वर्ल्‍ड कप का फाइनल मैच तो याद ही होगा.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
0%

Summary

  • Tags
  • century
  • featuredhomies
  • mahendra singh dhoni
  • sports
  • Team India
  • winning
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article राम रहीम को माना गया दोषी, सोमवार को सुनाई जाएगी सजा
Previous article इन्फोसिस में नंदन नीलेकणि की वापसी

urvashi Goel

Related Posts

52 साल का इंतजार हुआ खत्म भारत ने जीता महिला वर्ल्ड  कप 2025 Articles
November 4th, 2025

52 साल का इंतजार हुआ खत्म भारत ने जीता महिला वर्ल्ड कप 2025

भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान को 88 रन से चटाई धूल Articles
October 6th, 2025

भारत की महिला टीम ने पाकिस्तान को 88 रन से चटाई धूल

IND vs PAK Asia Cup Final 2025: A Clash Beyond Cricket Articles
September 29th, 2025

IND vs PAK Asia Cup Final 2025: A Clash Beyond Cricket

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Sep 10th 5:49 PM
Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Aug 19th 6:43 PM
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

Aug 18th 5:46 PM
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions