तकनीकी के क्षेत्र में वैज्ञानिकों के हाथ एक अविश्वसनीय सफलता हाथ लगी है. अब सुअर के अंग इंसानों के शरीर में आसानी से ट्रांसप्लांट किए जा सकेंगे . वैज्ञानिकों ने जीन एडिटिंग टूल क्रिस्पर कास-9 की सहायता से सुअर के डीएनए से इंसानों को होने वाले वायरस को ख़त्म करने में सफलता पा चुके हैं सुअर के डीएनए में पोरसिन इंडोजीनस रेट्रोवायरसेज (पर्व्स) पाए जाते हैं जो इंसानी बॉडी के लिए बेहद खतरनाक होते हैं.

अमेरिकी वैज्ञानिकों ने सबसे पहले 25 सुअर में पर्व्स की मैपिंग की. फिर सूअर की उन सेल्स को टेस्ट किया जो ह्यूमन सेल्स को नुकसान पहुचाती है. इसके बाद वैज्ञानिकों ने इन पर्व्स को 100% तक हटाने में कामयाबी हासिल की है. इससे सूअर के किडनी, हॉर्ट और अन्य ऑर्गन को इंसान में आसानी ट्रांसप्लांट किया जा सकेगा.
बायोटेक कंपनी ई-जेनेसिस के को-फाउंडर और चीफ साइंटिस्ट डॉ. लुहान यांग कहते हैं कि यह रिसर्च ऑर्गन ट्रांसप्लांट में सुरक्षा संबंधी चिंताओं के लिहाज से काफी अहम है. साथ ही क्रास स्पीसीज वायरल ट्रांसमिशन से होने वाले खतरे को बताया गया है. हमारी टीम आने वाले समय में जीन एडिटिंग के माध्यम से पर्व्स फ्री सूअर के ऑर्गन डिलीवर करेगी. पर्व्स फ्री सूअर की यह रिपोर्ट पहली बार प्रकाशित हुई है.







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.