1997 में आई सलमान खान की फ़िल्म “जुड़वा” उस दौर की सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी। मुख्य कलाकार सलमान खान ने इस फ़िल्म में करिश्मा कपूर और रंभा के साथ मिल कर शानदार अभिनय के साथ दर्शको का दिल जीत लिया था।

Judwaa 2
“ऊंची है बिल्डिंग”, “टन टना टन”, “तू मेरे दिल मे बस जा” इसी फिल्म के कुछ ऐसे प्रमुख और प्रसिद्ध गाने है जो आज भी दर्शको के दिलों दिमाग मे तरों ताज़ा है और यहाँ तक कि यह गीत इस दशक की पार्टी की आज भी जान है।
जुड़वा के पहले भाग के निर्माता, साजिद नाडियाडवाला और डेविड धवन 20 साल बाद वापस आ रहे हैं। “जुड़वा 2″ के रूप में उन्होंने वर्ष का सबसे मनोरंजक ट्रेलर दर्शको के सामने पेश कर दिया है। जुड़वा की अगली कड़ी में, वरुण धवन, जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू मुख्य किरदार में नज़र आएंगे।
हालांकि जब से फ़िल्म का ट्रेलर जब से जारी हुआ तभी से इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म माना जा रहा है। फिल्म की घोषणा के बाद से ही इस फिल्म के आस-पास बड़ी उम्मीदें पैदा हो गयी थीं और यह चर्चा का विषय बन गयी थी। ऐसे में इसे साल की सबसे बड़ी फिल्म मानी जा रही है जिसमे हंसी, कॉमेडी, एक्शन, रोमांस और ड्रामा आदि हर चीज़ों के बड़े ही अनोखे तक़रीक़े से दर्शको के सामने परोसा जाएगा।
हास्य से भरपूर डॉयलोग के साथ, “जुड़वा 2″ ने मूल फ़िल्म के साथ समानता बरकरार रखी है। नई युवा पीढ़ी के साथ यह फ़िल्म 1997 की मूल फ़िल्म के क्लासिक स्वाद को बरकरार रखने में कारगर साबित हो रही है।
सलमान खान को चिचोरा राजा और मासूम और कमजोर प्रेम की भूमिका में दिखाया गया था, और जूडावा 2 के ट्रेलर में वरुण धवन इन दोनों भूमिका में एकदम फिट नज़र आ रहे है। इसिलए यह फिल्म निस्संदेह सभी सलमान खान और जुड़वा के प्रशंसकों के लिए एक ट्रीट बन कर आयी है।
फ़िल्म के इस ट्रेलर में कुछ पावर पैक डायलॉग और कुछ दृश्य आपकी पुरानी यादों को ताजा कर देगा जो आपको एक बार फिर सलमान खान की फ़िल्म देखने के लिए प्रेरित कर देगा।
वरुण का कॉमिक अंदाज़ और जैकलिन फर्नांडीज और तापसी पन्नू का हॉट अंदाज, इस फ़िल्म में ऐसा जादू भर देगा जिसे आप चाह कर भी मिस नही कर पाएंगे।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.