बॉलीवुड में सबसे सुप्रसिद्ध और चर्चित नाम मे से एक हृतिक रोशन एक बार फिर से अपने प्रसंशको के सामने अलग अंदाज़ में धूम मचाने के लिए तैयार है।

Hrithik Roshan
हाल ही में एक भारतीय गेमिंग कंपनी ने रितिक के साथ मिलकर एक बाइक रेसिंग गेम लॉन्च किया है इस गेम का मुख्य किरदार हृतिक पर आधारित हैं| इस गेम का नाम भी हृतिक बाइक रेसिंग गेम रखा गया हैं|
निर्माताओं के अनुसार हृतिक की तुलना में बाइक रेसिंग गेम के लिए कोई बेहतर चॉइस नहीं है।

Hrithik Roshan
हृतिक भारत के सबसे स्टाइलिश कलाकारों में से एक है, जिन्होंने धूम की एक बेहद लोकप्रिय फ्रैंचाइज़ी में एक बाइकर चोर की भूमिका निभा कर सबका दिल चुरा लिया था।
धूम में हृतिक की आर्यन की भूमिका सबसे प्रतिष्ठित और सबसे यादगार भूमिकाओं में से एक है और ऐसे में यह गेम उनके प्रसंशको के लिए किसी उपहार से कम नही होगा।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.