काठमांडू– पिछले तीन दिनों में भारी वर्षा होने के कारण नेपाल में बाढ़ और भूस्खलन से 55 लोग मारे गए जबकि देश के मध्य हिस्से में स्थित एक लोकप्रिय पर्यटन जिले में 200 भारतीय सहित करीब 700 पर्यटक फंसे हुए हैं।

Nepal Flood
बाढ़ और भूस्खलन होने की वजह से 21 जिले बुरी तरह से प्रभावित हो चुके है, वहीं गृह मंत्रालय के अनुसार चितवन में 100 से अधिक होटलों मे पानी घुस गया है। नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा ने जिला प्रशासनों को बचाव अभियान तेज करने को कहा है। जिला अधिकारी नारायण प्रसाद ने बताया की पड़ोसी देवघाट से चार रबर राफ्ट मांगे गए हैं। बाकी लोगों को हाथी और नौका की मदद से निकाला जा रहा है।

Rafter
मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार बताया गया कि मध्य और पश्चिमी मैदानों मे भारी वर्षा होने की संभावना है। साथ ही कहा कि मॉनसून धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। अभी तक 55 लोगों की संख्या मे लोग मृत पाए गए जबकि 36 लोग लापता बताए जा रहे है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.