नई दिल्ली– बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान के परिवार में एक बार फिर बच्चे की किलकारिया गूंजी है। फरदीन की पत्नी नताशा ने इस बार एक बेटे को जन्म दिया है, जिसका नाम उन्होंने एजेरियस फरदीन खान रखा है। इससे पहले फरदीन को एक खुबसूरत सी बेटी हुई थी, जिसका नाम दियानी इसाबेल खान है। फरदीन के दोनों बच्चों का नाम सुनने थोड़ा अजीबो-गरीब लग सकता है,लेकिन आपको बता दें कि उन्होंने अपने बच्चों का नाम उसके उच्चारण से ज्यादा उसके अर्थ को ध्यान में रख कर रखा है।

Fardeen Khan with Wife Natasha
फरदीन खान मशहूर अभिनेता फिरोज खान के बेटे है और उनकी पत्नि नताशा फिल्मी जगत की जानी-मानी अदाकारा मुमताज की बेटी है। फरदीन ने अपने करियर की शुरुआत 1998 में आई फिल्म प्रेम अगन से की थी, लेकिन उनको ये फिल्म ज्यादा सफलता नहीं दिला सकी।लेकिन प्रेम अगन में काम के लिए फरदीन को बेस्ट डेब्यू अवॉर्ड के पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। इसके बाद उन्होंने कई फिल्में कीं थी। सन 2010 के बाद से उनकी कोई भी फिल्म नहीं आई है। आखिरी बार वह फिल्म दूल्हा मिल गया में नजर आए थे।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.