बीजिंग– भारत-चीन की सीमा पर दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। चीनी मीडिया ने मोदी सरकार को धमकी भरे शब्दों में लिखा है कि मोदी सरकार भारत को युद्ध की तरफ धकेल रही है। चीनी मीडिया ने कहा कि अगर युद्ध हुआ तो भारत को इसका परिणाम भुगतना पड़ेगा।

India and China
चीन ने भारत को सिक्किम क्षेत्र से अपनी सेना को हटाने के लिए कहा मगर भारत ने इस बात को नही माना । भारत सरकार ने कहा कि एक भी भारतीय सैनिक डोकलाम से नहीं हटेगा।

Sushma Swaraj
चीन को ये बर्दाशत नहीं हो रहा कि जब विवाद चीन और भूटान के बीच है तो उसमें भारत को बीच मे नही आना चाहिए। 16 जून से भारत और चीन के बीच यह विवाद चल रहा है। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने साफ शब्दों में कहा कि सेना युद्ध के लिए होती है, लेकिन युद्ध किसी समस्या का समाधान नहीं होता। इस मुद्दे को बैठकर भी सुलझाया जा सकता है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.