नई दिल्ली। चीनी सेना डोकलाम विवाद के चलते भारत को धमकी दे रही है। उन्होंने भारतीय सेना को कहा- अब संयम की सीमा खत्म हो रही है, तो भारत को पीछे हट जाना चाहिए। पीपल्स लिबरेशन आर्मी की तरफ से बयान जारी करते हुए कहा गया है, कि चीन की सेना अपनी सीमा की सुरक्षा करने के लिए पूर्ण रुप से तैयार है।

China Army
चीन के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता और पीएलए के कर्नल रेन गुओकियांग ने अपना बयान जारी करते हुए, साफ शब्दों में धमकी दी है कि, भारत को अपने मन से ख्याल निकाल देना चाहिए कि देर करने से डोकलाम समस्या का हल हो जाएगा। साथ ही भारत को धमकाते हुए चीनी प्रवक्ता ने ये भी कहा कि चीन की जमीन को कोई देश नहीं ले सकता है। चीन की सेना अपनी जमीन की रक्षा करने में पूरी तरह से सक्षम है।
आपको बता दें कि सिक्किम सेक्टर के पास भारत-चीन-भूटान के बीच ट्राईजंक्शन पर इन दिनों तनाव बना हुआ है। इसी के चलते डोकलाम में भारत और चीन की सेनाएं आमने-सामने हैं और इसी वजह से चीन की सेना भारत को लगातार धमकी दे रही है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.