टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धौनी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। फिटनेस से जुड़ी दो कंपनियों के मामले में हाई कोर्ट ने धौनी को नोटिस जारी करके जवाब मांगा हैं। इस याचिका को दायर करने वाले स्पोर्ट्सफिट वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड (एसडब्ल्यूपीएल) में 33 फीसद हिस्सेदारी रखने वाले विकास अरोड़ा हैं।

M.S Dhoni
इस याचिका के दौरान धौनी पर कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को तोड़ने का आरोप लगाया गया हैं। उनके मुताबिक धौनी जिम और फिटनेस से जुड़ी चीजों का विज्ञापन केवल उनके लिए ही कर सकते हैं, किसी और कम्पनी के लिए नहीं। लेकिन धौनी ने अपने कॉन्ट्रैक्ट की शर्तों को तोड़ते हुए दूसरी कम्पनी ‘फिट-7’ के लिए विज्ञापन किया।
इस याचिका पर धौनी के साथ ‘फिट-7’ के निदेशकों को भी नोटिस जारी करके जवाब दाखिल करने को कहा गया है। एसडब्ल्यूपीएल की तरफ से कहा गया है कि ये याचिका गलत मकसद से लगाई गई है। हालांकि कंपनी के निदेशकों ने धौनी पर कानूनी कार्रवाई करने के लिए मना किया हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.