एयरटेल यूजर्स के लिए एक धमाकेदार ऑफर पेश किया गया है. एयरटेल रोजाना यूजर्स को 4g नेटवर्क का 3 GB डाटा देगा। यह नया प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ लांच किया गया है।
क्या है एयरटेल का प्लेन
एयरटेल का नया प्लान सिर्फ प्रीपेड यूजर्स के लिए है। एयरटेल खासतौर से वॉल्यूम डाटा यूजर्स को ध्यान में रखकर 799 रुपये का प्लान लेकर आया है। 799 रुपये के इस प्लान के अंतर्गत प्रति दिन 3GB 2G/3G/4G डाटा दिया जाएगा। इसी के साथ इसमें किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग भी शामिल है।

airtel jio offer
इस पैक की वैलिडिटी 28 दिन की है। एयरटेल का यह नया प्लान जियो यूजर्स पर अटैक करता हुआ नजर आ रहा है क्योंकि जियो यूजर्स की 509 रुपए के पैक में डाटा यूसेज की प्रति दिन सीमा 2GB है। हाल में जियो ने अपना सस्ता 4G फीचर फोन भारत में लांच किया है। इससे भारत में मौजूद अधिकतर 2G यूजर्स रिलायंस जियो 4G में स्विच कर लेंगे।
ये है जिओ का ऑफर
जियो का धन धना धन ऑफर अब खत्म हो चुका है। इसके बाद कंपनी ने प्रीपेड और पोस्टपेड दोनों ही यूजर्स के लिए नए प्लान्स लांच कर दिए हैं। रिलायंस जियो के प्लान 19 रुपए से शुरू होकर 9999 रुपए तक उपलब्ध है वहीं, जियो पोस्टपेड प्लान्स 309 रुपए से शुरू होकर 999 रुपए तक उपलब्ध हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.