अपनी शानदार एक्टिंग से लोगों के दिल पर राज करने वाले बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार बड़े पर्दे पर एक बार फिर लोगों की जान बचाते हुए नजर आएंगे, वह एक बार फिर से रियल हीरो के किरदार में जल्द ही नजर आने वाले है|

सूत्रों के अनुासर अक्षय अब जसवंत सिंह गिल की जिंदगी पर बनी फिल्म में नज़र आयेंगे| गिल ने साल 1989 में अपनी जान जोखिम में डालकर 64 कोयला खदान के मजदूरों की जान बचाई थी. इस हादसे के वक्त जसवंत एडिशनल चीफ मायनिंग इंजीनियर के पोस्ट पर कम् किया करते थे| जब जसवंत को इस बात की भनक लगी तो उन्होंने बिना कुछ सोचे समझे उस पानी से भरी खदान में जाने का फैसला कर लिया.
‘एयरलिफ्ट’ जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद अब अक्षय इस फिल्म के जरिए भी अपने फैन्स के दिलों को जीतने की कोशिश कर रहे है. आपको ये भी बता दें कि 1989 में कोयले की खदान की ये सबसे बड़ी दुर्घटना सामने आई थी. एक कोयले की खदान में 64 मजदूर अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे थे. इस हादसे में 6 मजदूरों की मौत हो गई, वहीं, 64 मजदूर खदान में गुफा जैसी जगह में पानी को आता देख घुस गए. इन में से एक ने पानी में 36 घंटों तक तैरते हुए अपनी जान बचाई.
अक्षय के फंस इस फिल्म का तहे दिल से इंतज़ार कर रहे है. अब देखना तो ये ह की ये मूवी लोगो के दिल को जीत पाती है या नहीं|







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.