सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का ‘पेशवा बाजीराव’ जल्द ही लीप लेगा जिसमें प्रमुख किरदारों को निभाते हुए नए चेहरे दिखाई देंगे। यह कार्यक्रम अपनी बहुप्रतिभाशाली कास्ट, कसे हुए कथानक, पहले कभी न देखे गए एक्शन और कुछ अद्भुत विजुअल इफेक्ट्स के लिए प्रसिद्ध है, इसमें अब लीप के बाद की कास्ट देखने को मिलेगी।

सौरभ गोखले को मराठी फिल्म उद्योग में अपने काम को लेकर दर्शकों से बहुत प्रशंसा मिली है और अब जल्द ही वे महान योद्धा और बाजीराव के भाई चिमाजी अप्पा का महत्वपूर्ण किरदार निभाकर अपने फैंस को उत्साहित करते हुए दिखाई देंगे। चिम्ना की भूमिका में फिट होने वाली नई प्रतिभाओं को खोजते हुए, कई कलाकारों का ऑडिशन लिया गया लेकिन सौरभ गोखले इस भूमिका में बिल्कुल फिट हुए। मजेदार रूप से, सौरभ इस कार्यक्रम में तब शामिल हो रहे हैं, जब उनकी पत्नी अनुजा साठे लीप के बाद कार्यक्रम से बाहर जा रही हैं। कार्यक्रम में लीप के बाद अनुजा राधाबाई के रूप में नहीं दिखाई देंगी।
सौरभ गोखले ने बताया, ‘मैं इस कार्यक्रम पेशवा बाजीराव का भाग बनकर काफी खुश हूं। मैंने इस कार्यक्रम की शुरुआत से ही इसे फॉलो किया है और इसकी भव्यता व कथानक को हमेशा से ही पसंद किया है। पुणेकर होने के नाते पेशवा का इतिहास हमेशा से ही मेरे दिल के पास रहा है। चिमाजी अप्पा का किरदार निभाना एक सम्मान की बात है, जो कि सक्षम मिलिट्री कमांडर थे, जिन्होंने भारत के पश्चिमी तट को पुर्तगालियों से आजाद करवाया। स्क्रीन पर चिम्माजी के किरदार की विभिन्न परतों को निभाना काफी मजेदार होगा।’







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.