वाशिंगटन। भारत की पाकिस्तानी आंतकी संगठनों पर प्रतिबंध लगाने की मुहिम को कामाबी मिली है। अमेरिका ने पाकिस्तान के हाफिज सईद के जमात-उद-दावा समूह के चलाये जा रहे आतंकी संगठन पर प्रतिबंध लगा दिया है। प्रतिबंध का मकसद आतंकी नेटवर्क द्वारा उनके आर्थिक मदद के लिए चलाई जा रही मुहिम के लिए किया गया है।

Hafeez Sayeed
उल्लेखनीय है कि इन्हीं नेटवर्कों की मदद से तालिबान, अलकायदा, आईएसआईएस और लश्कर को धन मुहैया कराया जाता है जिसकी मदद से वे आत्मघाती हमलावरों को तैयार करते हैं और आतंकवादी गतिविधियों को अंजाम दिया जाता है।
अमेरिका के ट्रेजरी ऑफिस ऑफ फॉरन असेट्स कंट्रोल के निदेशक जॉन स्मिथ प्रतिबंध लगाये जाने की जानकारी देते हुए कहा है कि आतंकी आक्रामक तरीके से निशाना बनाते रहे हैं इसी कारण इन पर प्रतिबंध लगाया गया है।
उल्लेखनीय है कि हाफिज सईद इस समय पाकिस्तान में नजरबंद है। पाकिस्तान ने हाल ही में माना था कि हाफिज सईद आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हुआ है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.