• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

May 15th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
1 comments Share
You are reading
सहारनपुर से योगी करेंगे निकाय चुनाव का शंखनाद
सहारनपुर से योगी करेंगे निकाय चुनाव का शंखनाद
Home
Human Interest

सहारनपुर से योगी करेंगे निकाय चुनाव का शंखनाद

April 27th, 2023 himcomnews Articles, Breaking News, Hindi, Human Interest, देश, राजनीति 1 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

सूबे के मुखिया सीएम योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर और शामली दौरे पर हैं. सबसे पहले वह सहारनपुर से नगर निकाय चुनाव का शंखनाद करने पहुंचे वहीं शामली जनपद के खेड़ी बैरागी में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है. इस बार सीएम योगी भी जयंती कार्यक्रम में शामिल होने पहुंच रहे हैं.

महाराज सिंह डिग्री काॅलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे

सीएम योगी आज नगर निकाय चुनाव की शुरुआत सहारनपुर से करेंगे. वह महाराज सिंह डिग्री कॉलेज मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे. मुख्यमंत्री करीब डेढ़ घंटा जनपद में रहेंगे वहीं सीएम योगी आदित्यनाथ के आगमन को लेकर पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए और संगठन ने भी कार्यक्रम को लेकर ताकत झोंक दी, जनसभा स्थल पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ना शुरू हो गई है.

भाजपा के पक्ष में अपील करने के लिए योगी पहुंचे सहारनपुर

नगर निकाय चुनावों में भाजपा के पक्ष में अपील करने के लिए मुख्यमंत्री योगी सहारनपुर रैली में पहुंचने के लिए दोपहर 12:1 बजे पर राजकीय वायुयान से सरसावा के ग्राम सोराना में वायुसेना की हवाई पट्टी पर उतरे. 12:11बजे पर हेलीकॉप्टर में सवार होकर सहारनपुर के लिए उड़ चले. मंडल आयुक्त सहारनपुर डॉo लोकेश एम डीआईजी अजय साहनी तथा एसपी देहात सागर जैन ने मुख्यमंत्री का अभिवादन करते हुए स्वागत किया.

सहारनपुर के बाद शामली में निकाय चुनाव का करेंगे शंखनाद

सहारनपुर में जनसभा को संबोधित करने के बाद सीएम शामली में निकाय चुनाव का शंखनाद करेंगे. यहां वह वीवी इंटर कॉलेज में जनसभा को करेंगे संबोधित. ज्यादा से ज्यादा निकायों में कमल खिलाने पर फोकस रहेगा वहीं ज़िले में सीएम के दौरे को लेकर प्रशासन ने पुख्ता तैयारी की है. कई जगह रूट डायवर्जन किया गया है.

बाबा न्यादर दास की जयंती में होंगे शामिल

इसके अलावा सीएम योगी खेड़ी बैरागी में नाथ संप्रदाय के मंदिर में बाबा न्यादर दास की 121वीं जयंती कार्यक्रम में भी शामिल होंगे. प्रशासन मुख्यमंत्री के कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गया है वहीं डीएम-एसपी ने दोनों हेलीपैड का दौरा कर अधीनस्थों को दिशा-निर्देश दिए.

बाबा शेरनाथ ने दिया था सीएम को निमंत्रण

खेड़ी बैरागी में तपोभूमि समाधि स्थल पर बाबा न्यादरदास की जयंती हर वर्ष 24 अप्रैल को मनाई जाती है. योगी रोहताश ने बताया कि बाबा शेरनाथ ने यूपी के सीएम को कार्यक्रम का निमंत्रण दिया था. जयंती प्रतिवर्ष धूमधाम से मनाई जाती है जिसमें ग्रामीण बढ़-चढ़कर सहयोग करते हैं.

Akanksha Jha (BJMC-II)

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article कांग्रेस-बीजेपी के चुटीले अंदाज़ ने झेली आलोचना
Previous article भारत के साथ रक्षा सहयोग को मजबूत करेगा ऑस्ट्रेलिया

himcomnews

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions