09 June 2020,krashnan Shukla
लंबे समय से देश में चल रहे लॉकडॉउन की वजह से और एक तरफ कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है तो वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार ने अब अनलॉक करने कि प्रक्रिया शुरू हो गई है।
जहां सरकार ने आर्थिक गतिविधियों को खोला तो वही राजनीतिक गतिविधियां भी चालू हो गई है और चुनाव आयोग में भी राज्यसभा चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान कर दिया है राज्यसभा चुनाव 10 राज्यों की कुल 24 सीटों पर 19 जून को चुनाव होगा इनमें से 18 सीटें वह हैं जिनमें मार्च में चुनाव हो था लेकिन इस महामारी और लॉक डाउन के चलते नहीं हो सकता था।
चुनाव आयोग ने सोमवार यानी 1 जून को राज्यसभा चुनावों की तारीखों का ऐलान किया. आयोग ने 18 पुरानी सीटों के साथ 6 नई खाली हुई सीटों पर चुनाव की घोषणा की. जिन सीटों पर मार्च में चुनाव टल गया था, उनमें आंध्र प्रदेश की 4, गुजरात की 4, झारखंड की 2, मध्य प्रदेश की 3, राजस्थान की 3 और मणिपुर व मेघालय की 1-1 सीट हैं. इन सभी 18 सीटों पर 19 जून को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक वोटिंग कराई जाएगी. वोटिंग के तुरंत बाद शाम 5 बजे से वोटों की गिनती की जाएगी.।
क्या ये चुनाव कराना बहुत ही आवश्यक है क्या इस महामारी के चलते राजनीतिक सियासत करना जरूरी है क्या यह चुनाव को आगे नहीं किया जा सकता है क्या केंद्र सरकार को अपनी सरकार बनाना बहुत ही आवश्यक है क्या उन्हें जनता की नहीं पड़ी जहां देश में दिन प्रतिदिन इस महामारी के प्रकोप बढ़ रहा है वहीं दूसरी तरफ केंद्र सरकार चुनाव कराने में लगी है हमारे देश के गृह मंत्री जी अभी तक कुछ नहीं बोले थे मजदूरों के लिए जैसे ही उनको यह पता चला कि चुनाव आयोग ने चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है वह फिर रणभूमि में आ गए लगता है कि उनको जनता से कोई प्रेम ही नहीं सिर्फ और सिर्फ राजनीति खेल नहीं है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.