20 मई 2020,साहिल सैनी
साइबर सिटी गुरुग्राम में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। मंगलवार को आए 9 नए मामलों ने जिला स्वास्थ्य विभाग की परेशानियों को और भी बढ़ा दिया है। इससे भी बड़ी चिंता की बात ये भी है कि कोरोना संक्रमण ने अब कोरोना वॉरियर्स को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। दरअसल, कोरोना वायरस का शिकार इस बार 2 पुलिसकर्मी भी हुए हैं जो अपनी ड्यूटी निभाते समय संक्रमित हो गए।
जिस रफ्तार से शहर में लगातार मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है ये कहीं ना कहीं चिंता का विषय ज़रूर बना हुआ है। गुरुग्राम जिले में अब कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 220 हो चुकी है। जिसमें से 118 मरीज अपना इलाज करवाकर वापस अपने घर जा चुके हैं। तो वही 102 केस एक्टिव है जिन्हें गुरुग्राम के स्पेशल कोविड अस्पताल में भर्ती कर उनका इलाज किया जा रहा है। आपको बता दे की जिले में आए 9 नए केसों में से 3 केस सेक्टर 10A के हैं। दो संक्रिमत रविनगर, एक दौलताबाद एक सरहौल तो वहीं 2 पुलिसकर्मियों में एक कि पोस्टिंग बजघेड़ा चौकी तो दुसरा पुलिसकर्मी की तैनाती मोलाहेड़ा चौकी में थी।
ये सभी मरीज कोरोना संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने के बाद कोरोना संक्रमित हो गए है। हालांकि राहत की बात ये भी है कि 50 फीसदी से ज़्यादा मरीज अब ठीक हो कर अपने घरों को लौट चुके हैं। तो वही जिला स्वास्थ विभाग सभी संक्रिमत मरीजों का इलाज कर रहा है। लेकिन संक्रिमत मरीज़ों के बढ़ते मामले गुरुग्रामवासियों के लिए अलार्मिंग सिचुएशन है। क्योंकि कोरोना का कहर गुरुग्राम के लगभग हर इलाके में देखने को मिल रहा है और इसी वजह से कंटेनमेंट जोन की संख्या भी बढ़ती जा रही है।




Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.