18 May 2020,Nisha Kashyap
उत्तराखंड में स्थित बद्रीनाथ अपने भक्ति संगम और दर्शन के लिए प्रसिद्ध है| हर वर्ष ग्रीष्म ऋतु के दौरान बद्रीनाथ का कपट खोला जाता है,हरेक वर्ष कई श्रद्धालुगण भोलेनाथ के दर्शन के लिए उत्तराखंड पहुंचते हैं| बद्रीनाथ के कपाट खोलने की खुशी में समारोह का माहौल रहता है|पूरे मंदिर को फूलों से सजाया जाता है|
लॉकडाउन के कारण सभी बेबस हैं|श्रद्धालुओं के भीड़ से भरे रास्ते सुनसान पड़ गए हैं,इस बार कपाट खुलने के समय कोई मौजूद नहीं है| केवल कुछ गिने जाने भर लोग मंदिर में थे| कपाट खुलने के दौरान मंदिर में मुख्य पुजारी,धर्माधिकारी और राजगुरु सहित अन्य लोग भी शामिल थे,इस अवधि के समय सभी ने मास्क पहनकर सोशल डिस्टेंसिंग को बरकरार रखते हुए सारी विधि पूरी की| कपाट के खुलते ही पूरे मंदिर को सैनिटाइज भी किया गया| संपूर्ण विधि विधान के साथ कपट के खोलने के बाद प्रक्रिया को पूरा किया गया| बद्रीनाथ का कपट शुक्रवार करीब 4:30 बजे खोला गया|
कपट के खुलते ही आज बद्रीनाथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नाम से विष्णु सहस्त्रनाम पाठ किया जाएगा| देश को करोना महामारी के संकट से सुरक्षा के लिए इस पूजन का अनुष्ठान किया गया है| 6 महीने तक जब कपट बंद होता है,तो इस अवधि में 6 माह से प्रज्वलित हो रही अखंड ज्योति का दर्शन कपाट खुलने पर किया जाता है| प्रत्येक वर्ष से कपाट खुलने के पहले ही दिन अखंड ज्योति के दर्शन के लिए करीब 10,000 भक्तगण धाम को आते थे| परंतु इस बार लॉकडाउन के कारण कोई भी बद्रीनाथ नहीं पहुंच पाया|
र्ष







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.