• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

August 10th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरियाणा ने खोल दिए दिल्ली बॉर्डर, कॉलेज-यूनिवर्सिटी 15 जून तक नहीं खुलेंगी
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरियाणा ने खोल दिए दिल्ली बॉर्डर, कॉलेज-यूनिवर्सिटी 15 जून तक नहीं खुलेंगी
Home
Lifestyle
हेल्थ

हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरियाणा ने खोल दिए दिल्ली बॉर्डर, कॉलेज-यूनिवर्सिटी 15 जून तक नहीं खुलेंगी

May 16th, 2020 Sahil Saini Articles, Hindi, News, देश, राजनीति, हेल्थ 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

16 मई 2020,साहिल सैनी

हरियाणा में लॉकडाउन का 13वां दिन है। कोरोना मरीजों की संख्या 854 हो गई है, जबकि प्रदेश में कोरोना से मरने वालों का आंकड़ा 13 हो गया है। वहीं दूसरी तरफ दिल्ली सीमा पर आवश्यक सेवाओं से जुड़े लोगों व वाहनों को रोके जाने पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्ती के बाद हरियाणा सरकार ने दिल्ली से लगती सभी सीमाएं खोल दी हैं। इस संबंध में सरकार ने कोर्ट में हलफनामा देकर ई-पास जारी करने की सहमति जताई है। हाईकोर्ट के जस्टिस मनमोहन व जस्टिस संजीव नरूला ने इस हलफनामे को रिकॉर्ड पर लेकर याचिका का निपटारा कर दिया। हाईकोर्ट में याचिका लगाई गई थी कि दिल्ली सीमा से हरियाणा में आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। इससे सोनीपत जाने वाले डॉक्टर, नर्स, पुलिस व अन्य सेवाओं से जुड़े लोगों को जाने में परेशानी आ रही है।
कॉलेज-यूनिवर्सिटी 25 जून तक नहीं खुलेंगे

हरियाणा में करीब दो महीने से बंद कॉलेज व यूनिवर्सिटी 25 जून तक नहीं खुलेंगे। प्रदेश सरकार ने इस बारे में निर्देश जारी किए हैं। छात्रों को सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने के लिए कहा गया है। आने वाले दिनों में हालात देखकर स्कूल व कॉलेज खोलने का निर्णय लिया जाएगा।

गुड़गांव में गलत मूवमेंट पास बनवाने पर केस दर्ज

गुड़गांव में लॉकडाउन में गलत सूचना देकर मूवमेंट पास बनवाने के आरोप में एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस में एफआईआर दर्ज करवाई गई है। यह पहला मामला है, जब इस तरह की एफआईआर दर्ज की गई है। पहली एफआईआर शिवाजी नगर थाने में दर्ज हुई है, जबकि दूसरी एफआईआर सेक्टर-14 के थाने में दर्ज की गई है।

हरियाणा में मरीजों का आंकड़ा 854 पहुंचा

हरियाणा में अब तक गुड़गांव में 179, फरीदाबाद में 140, सोनीपत में 132, झज्जर में 87, नूंह में 61, अम्बाला में 42, पलवल में 37, पानीपत में 36, पंचकूला में 25, जींद में 20, करनाल में 17, यमुनानगर और रोहतक में 8-8, सिरसा और फतेहाबाद में 7-7, भिवानी, रेवाड़ी और महेंद्रगढ़ में 6-6, कैथल में 5, हिसार और चरखी दादरी में 4-4, कुरुक्षेत्र में 3 पॉजिटिव मिले। इसके अलावा, मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा है।

प्रदेश में अब कुल 464 मरीज ठीक हो गए हैं। सोनीपत में 69, फरीदाबाद में 75, गुड़गांव में 67, नूंह में 57, अम्बाला में 39, पलवल 35, झज्जर में 24, पानीपत में 24, पंचकूला में 19, जींद में 10, यमुनानगर में 8, करनाल में 5, सिरसा में 4, यमुनानगर, भिवानी और हिसार में 3-3, कैथल, कुरुक्षेत्र, रोहतक में 2-2, चरखी दादरी, फतेहाबाद 1-1 मरीज ठीक होने पर घर भेजा गया। 14 मरीज इटली के भी ठीक हुए हैं।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • दिल्ली बॉर्डर
  • हरियाणा
  • हाईकोर्ट
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article औरैया में सड़क हादसा को देखकर लोग डूबे सदमे में!..
Previous article भोजपुरी गाना 'बिस्कुट डुबाके' में धमाल मचा रही है खेसारी लाल यादव और स्मृति सिन्हा की जोड़ी!

Sahil Saini

Related Posts

Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature's Fury

The 2026 floods in Assam have once again highlighted the state's annual struggle with one of India's most...
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

 राजस्थान की राजधानी जयपुर का आयुषी...
Articles

ART AS ACTIVISM

When entertainment becomes a social voice. We usually think of art as something that entertains us. A...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Jul 14th 3:50 PM
Articles

JANTAR MANTAR PROTEST (CJP)

Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions