12 May 2020,Sahil Saini
केंद्र सरकार ने सोमवार को कोरोना वायरस से निपटने के लिए 14 राज्यों को 6,195 करोड़ रुपये जारी किये हैं। वित्त मंत्रालय की तरफ से कोरोना काल में संसाधन बढ़ाने के लिए ये आर्थिक मदद की गई है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी ट्वीट कर यह जानकारी शेयर की है।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने ट्वीट में लिखा, सरकार ने 11 मई 2020 को 14 राज्यों के लिए 6,195.08 करोड़ रुपये जारी किये हैं यह दूसरी किस्त के रूप में 14 राज्यों को राजस्व घाटा अनुदान के रूप में जारी किये। यह 15वें वित्त आयोग की सिफारिश के अनुरूप है. इससे राज्यों को कोरोना संकट के दौरान अतिरिक्त संसाधन उपलब्ध हो पाएगा। इससे पहले तीन अप्रैल को केंद्र सरकार की तरफ से राज्यों को आर्थिक पैकेज दिए जा चुके हैं मंत्रालय ने 14 राज्यों को ‘केंद्रीय करों में हिस्सेदारी के बाद राजस्व घाटा अनुदान’ के रूप में 6,195 करोड़ रुपये जारी किया था। ये राज्य आंध्र प्रदेश, असम, हिमाचल प्रदेश, केरल, मणिपुर, मेघालय, मिजोरम, नगालैंड, पंजाब, सिक्किम, तिमलनाडु, त्रिपुरा, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल थे।
वित्त मंत्रालय के अनुसार, आंध्रप्रदेश को 49141.66 लाख, असम को 63158.33 लाख, हिमाचल प्रदेश को 95258.33 लाख, केरल को 127691.66 लाख, मणिपुर को 23533.33 लाख, मेघालय को 4091.66 लाख, मिजोरम को 11850 लाख, नागालैंड को 32641.66 लाख, पंजाब को 62825 लाख, तमिलनाडु को 33541.66 लाख, त्रिपुरा को 26966.66 लाख, उत्तराखंड को 41775 लाख और पश्चिम बंगाल को 615774.95 लाख रुपये जारी हुए हैं। वहीं, सिक्किम को 3733.33 लाख रुपये जारी हुए हैं।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.