• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

September 12th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
भारत में जलजला, जाकिर नाइक…जफरुल इस्‍लाम खान की वह पोस्ट जिसपर सोशल मीडिया पर हुआ बवाल
भारत में जलजला, जाकिर नाइक…जफरुल इस्‍लाम खान की वह पोस्ट जिसपर सोशल मीडिया पर हुआ बवाल
Home
News
राजनीति

भारत में जलजला, जाकिर नाइक…जफरुल इस्‍लाम खान की वह पोस्ट जिसपर सोशल मीडिया पर हुआ बवाल

April 30th, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Breaking News, Hindi, News, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email


30 अप्रैल 2020,Prateek saxena

दिल्ली अल्पसंख्यक कमीशन के चेयरमैन जफरुल इस्‍लाम खान फिलहाल विवादों में हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहा है। आगे धमकी भरे लहजे में लिखा कि अरब देशों से शिकायत पर भारत में जलजला आ सकता है।
नई दिल्ली
जफरुल इस्‍लाम खान, सोशल मीडिया पर फिलहाल यह नाम और उसके साथ एक लंबी सी पोस्ट तैर रहा है। इस पोस्ट में आरोप लगाए गए हैं कि भारत में मुसलमानों को दबाया जा रहा है। इतना ही नहीं धमकी भरे लहजे में लिखा गया है कि अगर भारतीय मुसलमानों ने भारत में धर्म के नाम पर हो रहे कथित अत्याचार के खिलाफ अरब और मुस्लिम देशों से शिकायत कर दी तो कट्टर लोगों को जलजले का सामना करना होगा। पोस्ट में जाकिर नाइक को हीरो तक बताया गया है।
कौन हैं जफरुल इस्‍लाम खान, क्या है मामला
जफरुल इस्‍लाम खान दिल्ली अल्पसंख्यक कमीशन के चेयरमैन हैं। उन्होंने एक पोस्ट लिखा, जिसमें दावा किया कि मुसलमानों पर भारत में अत्याचार हो रहा है और अरब देश इसका विरोध कर रहे हैं। ऐसे में अगर भारतीय मुसलमानों ने उनसे (अरब देशों) से शिकायत कर दी तो भारत में जलजला आ सकता है।
सबसे पहले समझिए यह मामला है क्या। दरअसल, कुवैत की कुछ गैर आधिकारिक साइटों में भारत के खिलाफ कुछ बातें लिखीं गई। कुवैत के कुछ मानवाधिकार कार्यकर्ताओं समेत अनेक लोगों ने ट्विटर पर भारत के कुछ हिस्सों में मुसलमानों पर हमलों के आरोप वाली खबरों की आलोचना की। उनको कुवैत का बयान समझ जफरुल इस्‍लाम खान ने पोस्ट लिख दी, जिसे सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जाने लगा। हालांकि, हुआ यह कि शनिवार को कुवैत ने ऐसी पोस्ट्स से पल्ला झाड़ लिया और कहा कि कुवैत भारत के आंतरिक मामलों में किसी तरह के हस्तक्षेप का समर्थन नहीं करता।
जाकिर नाइक को बता डाला हीरो*
जफरुल इस्‍लाम खान की पूरी पोस्ट में सबसे ज्यादा लोग दो बातों से भड़के हुए हैं। पहली यह कि उन्होंने अरब देशों का नाम लेकर भारत में हमले तक की धमकी दे डाली। दूसरा उन्होंने अपनी पोस्ट में जाकिर नाइक को हीरो की तरह पेश किया। पोस्ट में लिखा गया कि कट्टर लोग यह भूल गए कि अरब देश भारतीय मुसलमानों को प्यार करते हैं क्योंकि उन्होंने सालों से इस्लाम की सेवा की है। आगे उन्होंने जाकिर नाइक समेत अन्य लोगों के नाम लिखे और कहा कि सभी भारत से हैं और अरब और मुस्लिम देशों में उनकी बड़ी इज्जत है। बता दें कि इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक पर मनी लॉन्ड्रिंग के आरोप हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों का फूटा गुस्सा, दिल्ली सरकार ने कार्रवाई की मांग
जफरुल की जहरीले फेसबुक पोस्‍ट के खिलाफ सोशल मीडिया पर जमकर बवाल है। आम यूजर्स के साथ-साथ कुछ नेताओं ने भी उनपर ऐक्शन की मांग उठाई है। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्‍ता संबित पात्रा ने कहा, न केवल जाकिर नाइक को एक नायक के रूप में प्रतिष्ठित किया गया है अपितु इसमें हमले (Avalanche) की धमकी भी दी गई है। क्या मुझे कुछ और कहने की जरूरत है?
दिल्‍ली बीजेपी नेता कपिल मिश्रा ने लिखा है, ‘घटिया और जहरीली सोच वाले जफरुल को तुरंत पद से हटाया जाना चाहिए। वह आतंकी जाकिर नाईक को हीरो बता रहे हैं और देश के अंदर हमलों की बात कर रहा हैं।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • post
  • ज़ाकिर नाईक
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article After Irrfan Khan, Rishi Kapoor's Death leaves Bollywood and fans in Shock.
Previous article ऋषि कपूर ने की थी इस फिल्म से अपने करियर की शुरुआत..

Shivani Rajwaria

Related Posts

Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Protecting nature for a healthier and sustainable future Introduction The environment is the foundation...
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

India have taken a strong position in the opening Test against Sri Lanka after producing an impressive...
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Most of us have seen this flower. It's a common plant to see in parks and even roadside grass patches. But...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Sep 10th 5:49 PM
Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Aug 19th 6:43 PM
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

Aug 18th 5:46 PM
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Jul 15th 5:21 PM
Articles

अभिषेक बंटी का टिकट क्यों कटा आख़िर क्या कारण रही होगी? 

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions