• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

September 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
नोकिया कंपनी को भारती एयरटेल से 5जी नेटवर्क तैयार करने के लिए 7,500 करोड़ रुपये दिए गए
नोकिया कंपनी को भारती एयरटेल से 5जी नेटवर्क तैयार करने के लिए 7,500 करोड़ रुपये दिए गए
Home
Technology
मोबाइल

नोकिया कंपनी को भारती एयरटेल से 5जी नेटवर्क तैयार करने के लिए 7,500 करोड़ रुपये दिए गए

April 29th, 2020 Shivani Rajwaria Articles, Breaking News, Business, Hindi, News, कारोबार, दुनिया, देश, मोबाइल 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

29 April 2020,Naitik Raj Tiwari

मोबाइल फोन बनाने वाली प्रमुख कंपनी नोकिया को भारती एयरटेल से 5जी नेटवर्क तैयार के लिए 7,500 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत कंपनी देश के नौ दूरसंचार सर्किलों में ये नेटवर्क तैयार करेगी। भारती एयरटेल ने मंगलवार को बताया कि इस ठेके के तहत नोकिया 4जी सेवाओं के लिए तीन लाख बेस स्टेशन तैयार करेगी, जिसे अगली पीढ़ी की सेवाओं के लिए स्पेक्ट्रम मिलने के बाद 5जी नेटवर्क में अपग्रेड किया जा सकेगा।

भारती एयरटेल ने नेटवर्क क्षमता और ग्राहकों की सुविधा बेहतर बनाने के लिए यह ठेका दिया है। एयरटेल ने इन नौ दूरसंचार सर्किलों में नोकिया की सिंगल रेडियो एक्सेस नेटवर्क (एसआरएएन) प्रौद्योगिकी के लिए कई वर्षों का समझौता करने की घोषणा की है।  सूत्रों के मुताबिक इस ठेके का मूल्य करीब 7,500 करोड़ रुपये है। एयरटेल ने एक बयान में कहा कि इन उपकरणों के माध्यम से भविष्य में 5जी सेवाएं देने में मदद मिलेगी। इसके तहत एयरटेल के इन नौ सर्किल में करीब तीन लाख रेडियो नटवर्क उपकरण लगाए जाएंगे। यह इस साल का पहला नेटवर्क विस्तार सौदा है। गौरतलब है कि लॉकडाउन के दौरान तेज गति वाले डाटा की मांग करीब 20 प्रतिशत बढ़ी है।

भारती एयरटेल ने बयान में कहा कि हम ग्राहकों को बेहतरीन सेवाएं मुहैया कराने के लिए नई प्रौद्योगिकी में लगातार निवेश करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। नोकिया के साथ यह पहल इस दिशा में एक बड़ा कदम है। 

इन देशों में शुरू हो चुकी है 5जी सेवा 

5जी सर्विस अमेरिका में कुछ जगह पर शुरू हो चुकी है।  साथ ही कुछ यूरोपियन देश भी इसमें शामिल हो चुके हैं, जिनके नाम स्विट्जरलैंड, फिनलैंड और ब्रिटेन हैं। इसके अलावा कनाडा, फ्रांस, जर्मनी, हांगकांग, स्पेन, स्वीडन, कतर और यूएई ने 5जी को शुरू करने को लेकर आधिकारिक घोषणा कर दी है। 

5जी तकनीक पूरी तरह से 4जी तकनीक से अलग होगी। यह सब कुछ टेलीकॉम कंपनियों के निवेश और इन्फ्रास्ट्रक्चर पर निर्भर करता है। फिलहाल 4जी पर सर्वाधिक 45 एमबीपीएस की स्पीड मुमकिन है और एक चिप निर्माता कंपनी का अनुमान है कि 5जी टेक्नोलॉजी इससे 10 से 20 गुना तक अधिक स्पीड दे सकेगी।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • airtel
  • Mobile
  • Nokia
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article 20 मई तक घोषित होगा 10वीं का रिजल्ट, सोशल डिस्टेंस की वजह से मई में नहीं खुलेंगे स्कूल
Previous article लॉकडाउन के बीच बड़ी खुशी, लोग घर आ पाएंगे ?

Shivani Rajwaria

Related Posts

Articles

NETWORK 18's Sports Conclave : JAZBAA

Network18’s Jazba: From Roots to the Summit Sports are often measured through medals, records and...
Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Protecting nature for a healthier and sustainable future Introduction The environment is the foundation...
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

India have taken a strong position in the opening Test against Sri Lanka after producing an impressive...

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Sep 22nd 6:02 PM
Articles

NETWORK 18’s Sports Conclave : JAZBAA

Sep 10th 5:49 PM
Articles

0ur Environment : Our shared responsibility

Aug 19th 6:43 PM
Articles

India vs Sri Lanka: A Thrilling Finish Awaits in Galle

Aug 18th 5:46 PM
Articles

How this common pink flower changed cancertreatment forever.

Jul 29th 5:06 PM
Articles

Assam Floods 2026: A State Fighting Nature’s Fury

Jul 24th 12:57 PM
Articles

जयपुर आयुषी शर्मा केस: एक ऐसा मामला जिसने सबको हैरान कर दिया

Jul 16th 3:33 PM
Articles

ART AS ACTIVISM

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions