• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

October 30th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
5 नए मामले आए, गुरुग्राम के चार अलग-अलग इलाकों से चार मामले, 1 मरीज अम्बाला में बढ़ा, 6 ठीक भी हुए
5 नए मामले आए, गुरुग्राम के चार अलग-अलग इलाकों से चार मामले, 1 मरीज अम्बाला में बढ़ा, 6 ठीक भी हुए
Home
Lifestyle
हेल्थ

5 नए मामले आए, गुरुग्राम के चार अलग-अलग इलाकों से चार मामले, 1 मरीज अम्बाला में बढ़ा, 6 ठीक भी हुए

April 22nd, 2020 Sahil Saini Articles, Breaking News, Hindi, News, देश, राजनीति, हेल्थ 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

21 April 2020,Sahil Saini

हरियाणा में कुल मरीजों की संख्या 246 पहुंच गई है। बुधवार को गुरुग्राम में चार और अम्बाला में 1 नया मरीज मिला। वहीं 6 मरीजों को अस्पताल से छुट्टी भी मिली है। इसके बाद अब 139 मरीज ठीक हो गए हैं वहीं 104 एक्टिव मरीज अस्पतालों में उपचाराधीन हैं। गुरुग्राम में मिले चार मरीज अलग-अलग इलाकों से आए हैं। हरियाणा में अब कुल 7 जिलों में सभी मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि तीन जिलों में अभी 1-1 मरीज बचा है।

गुरुग्राम में एक-एक सप्ताह के गैप के बाद तेजी से मरीज सामने आ रहे हैं। बुधवार को चार नए मरीज मिले। इसके बाद कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 41 हो गई है। चार नए मरीजों में एक सोहना, एक पटौदी, एक झाड़सा और एक सेक्टर-39 से सामने आया है। जिला के अलग-अलग क्षेत्रों से केस मिलने से स्वास्थ्य विभाग की परेशानी और बढ़ गई है। ऐसे में अब इन पेशेंट के संपर्क में आए लोगों को भी क्वारैंटाइन किया जा रहा है। कोरोना के नए संक्रमितों की पहचान के लिए जिले में रैपिड एंटीबॉडी टेस्टिंग भी शुरू की जा चुकी है। मंगलवार को दूसरे दिन भी 50 से ज्यादा संदिग्धों की रैपिड जांच की गई थी।

हरियाणा में अब अस्पतालों के अंदर 104 एक्टिव मरीज मौजूद हैं। अभी भी नूंह जिले में ही सबसे ज्यादा 31 मरीज अस्पताल में भर्ती हैं, क्योंकि मरीजों का आंकड़ा इसी जिले में टॉप पर था। हरियाणा के चरखीदादरी, फतेहाबाद, जींद, करनाल, रोहतक, सिरसा और यमुनानगर में अब कोई भी कोरोना पॉजिटिव मरीज नहीं बचा है। सब ठीक होकर घर जा चुके हैं। इससे पहले चरखी दादरी, रोहतक और फतेहाबाद में 1-1, जींद में 2, यमुनानगर में 3, सिरसा में 4 और करनाल में 6 मरीज थे। हालांकि करनाल के एक मरीज की मौत हो चुकी है। वहीं भिवानी, हिसार और पानीपत में महज 1-1 मरीज बचा है।

राज्य में संक्रमित का आंकड़ा 246 पहुंच गया। सबसे ज्यादा 57 मरीज नूंह के हैं। फरीदाबाद में 43, गुरुग्राम में 41, पलवल में 34, पंचकूला में 18, अम्बाला में 12, सोनीपत में 9, करनाल में 6, पानीपत में 5, सिरसा चार, यमुनानगर व भिवानी में 3-3, कैथल, हिसार, जींद, कुरुक्षेत्र में 2-2 और चरखी दादरी, रोहतक और फतेहाबाद में एक-एक पॉजिटिव मरीज मिला है। इसके साथ-साथ मेदांता अस्पताल गुड़गांव में 14 इटली के नागरिकों को भी भर्ती करवाया गया था, जिन्हें हरियाणा ने अपनी सूची में जोड़ा हुआ है। उनके समेत कुल संक्रमित का आंकड़ा 260 बनता है।

प्रदेश में मिले कुल संक्रमित में से जमातियों की संख्या 133 हो गई है। इनमें सबसे ज्यादा संख्या नूंह जिले के हैं। यहां कुल 42 जमाती संक्रमित हैं। इसके अलावा पलवल में 31, फरीदाबाद में 23, गुरुग्राम में 15, अम्बाला में 5, पंचकूला में 7, यमुनागर में तीन, भिवानी में 2, कैथल, जींद, चरखी दादरी, फतेहाबाद और सोनीपत में एक-एक मरीज संक्रमित मिला है। यह सभी मरकज से लौटे थे। जिन्हें अलग-अलग मस्जिदों व गांवों से पकड़ा गया था।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • gurugram
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article पीएम मोदी ने 106 वर्षीय पूर्व विधायक से किए बात, जानें क्या है खास!.
Previous article 150 किलोमीटर पैदल चली 12 साल की बच्ची, घर पहुंचने से पहले हुई मौत

Sahil Saini

Related Posts

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल Articles
October 28th, 2026

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market Articles
October 28th, 2026

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा Articles
October 27th, 2026

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Oct 28th 6:12 PM
Articles

दिल्ली के दशहरा मेले में दर्दनाक हादसा: मनोरंजन की जगह मातम, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Oct 28th 4:21 PM
Articles

Effect of Crude Oil Price Spike on the Indian Market

Oct 27th 4:20 PM
Articles

राजनीति का असली मतलब: सत्ता नहीं, जनता की सेवा

Oct 26th 6:02 PM
Articles

Delhi’s Tiranga Protest: Democracy, Dissent and the Right to Speak

Oct 24th 6:22 PM
Education

लोकतंत्र में मीडिया की भूमिका

Oct 24th 5:40 PM
Articles

छठ महापर्व: आस्था, प्रकृति और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम

Oct 24th 4:23 PM
Articles

A Stolen Childhood: When Innocence Meets Evil

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions