दिल्ली;-
दिल्ली के तुगलकाबाद में हडकंप उस वक़्त मच गया जब सुबह सुबह एक कंटेनर से गैस रिसाव होने के कारण झाँसी कन्या सर्वोदय विद्यालय के लगभग 200 से ज्यादा बच्चे गैस की चपेट में आ गये. गैस की चपेट में आने से ज्यादातर बच्चे बेहोस हो गये जिन्हें बेहोसी की हालत में ही अस्पताल ले जाया गया , जहाँ उनका अभी इलाज चल रहा है . गैस रिसाव के कारण आस-पास के लोगों ने भी आँखों में जलन की शिकायत की है . घटना की सुचना मिलते ही एनडीआरएफ , दमकल और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर हालत में काबू पा लिया .

सूत्रों से मिली खबर के मुताबिक तुगलकाबाद डीपो के एक कंटेनर से सुबह तीन बजे गैस लीक हो रही थी , जो धीरे-धीरे रानी झाँसी कन्या सर्वोदय विद्यालय तक पहुँच गयी , जिसके कारण विद्यालय में मौजूद बच्चो को घुटन सी होंने लगी और वो बेहोस हो गये
घटना की खबर मिलते ही दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोंदिया ने घटना की जांच के आदेश दियें हैं जबकि उप-राज्यपाल ने इस घटना की रिपोर्ट मांगीं हैं . बताया जा रहा है की कंटेनर में केमिकल था जो चीन से आया था , जबकि वहीँ दूसरी तरफ फायर आफिसर अतुल गर्ग का कहना है कि, ‘कंटेनर से गैस लीक हुआ है। अगर केमिलकल होता तो इतनी जल्दी दूर तक नहीं पहुंच पाता।’ उन्होंने बताया, जिस ट्रक में ये ड्रम रखा था उसको लेकर ड्राइवर फरार हो गया है। उसकी तलाश की जा रही है।

गौरतलब है कि गैस लीक हादसे में सैकड़ों बच्चे बीमार होने का एक कारण यह भी हो सकता है कि कंटेनर डिपो आबादी वाले इलाके के बीच में है। कंटेनर डिपो की जरा सी लापरवाही इलाके में हजारों लोगों के लिए मुसीबत का सबब बन सकती है, पूरी दिल्ली की इस इलाके में आम दिनों में भी प्रदूषण का स्तर काफी ज्यादा रहता है जिसमे सरकार को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है.
सूरज तिवारी







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.