• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मेलेनिया की 3 घंटे की यात्रा पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये…
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मेलेनिया की 3 घंटे की यात्रा पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये…
Home
Articles
Hindi
Tv

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और मेलेनिया की 3 घंटे की यात्रा पर खर्च होंगे 100 करोड़ रुपये…

February 17th, 2020 Kranshnan Shukla Articles, Breaking News, Business, Hindi, News, Tv, दुनिया, देश 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

17 February 2020 Krashnan Shukla.

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप और उनकी पत्‍नी मेलेनिया ट्रंप 24 फरवरी को भारत की अपनी पहली यात्रा पर आ रहे हैं। डॉनल्‍ड ट्रंप अपने भारत यात्रा की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्‍य गुजरात के अहमदाबाद शहर से करने जा रहे हैं। अमेरिकी राष्‍ट्रपति की यात्रा के लिए गुजरात सरकार ने जैसे खजाना ही खोल दिया है। आइए जानते हैं ट्रंप के स्‍वागत के लिए क्‍या-क्‍या कर रही है गुजरात सरकार ट्रंप की इस यात्रा के लिए गुजरात सरकार दिल खोलकर खर्च कर रही है। दुनिया के सबसे शक्तिशाली देश के राष्‍ट्राध्‍यक्ष के स्वागत में पूरे अहमदाबाद शहर को दुलहन की तरह सजाया जा रहा है। ट्रंप की यात्रा से जुड़े शीर्ष सूत्रों के मुताबिक इस यात्रा पर करीब 100 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यही नहीं ट्रंप को अहमदाबाद में झुग्गियां न दिखे इसके लिए झुग्गियों को ढकने के लिए एक दीवार भी बनाई जा रही है

राज्‍य के मुख्‍यमंत्री विजय रुपाणी ने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि अमेरिकी राष्‍ट्रपति के स्‍वागत में पैसे की कोई कमी न आने पाए। सीएम के निर्देश के बाद अब अहमदाबाद नगर निगम और अहमदाबाद शहरी विकास प्राधिकरण सड़कों को दुरुस्‍त कर रहा है और पूरे शहर को चमका रहा है। इस पर करीब 100 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। योजना के तहत 17 सड़कों पर गिट्टी और डामर की नई परत डाली जा रही है और मोटेरा स्‍टेडियम का उद्घाटन करने के बाद एयरपोर्ट वापस जाने के लिए 1.5 किलोमीटर की नई सड़क बनाई जा रही है। इन सड़कों पर ही 60 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।

अहमदाबाद नगर निगम ने कार्यक्रम स्‍थल और रास्‍तों को चमकाने के लिए 6 करोड़ रुपये आवंटित किया है। एक सरकारी अधिकारी ने बताया कि ट्रंप की यात्रा में आने वाले कुल खर्च को आयोजन के बाद निकाला जाएगा लेकिन इसके करीब 100 करोड़ रुपये रहने के अनुमान हैं। इस खर्च में से भारत सरकार थोड़ा खर्च उठाएगी लेकिन ज्‍यादातर हिस्‍सा राज्‍य सरकार को ही देना होगा। राज्‍य सरकार ने सभी विभागों को निर्देश दिया है कि वे बिना प्रशासनिक अनुमति के सभी जरूरी काम तय समय सीमा में पूरा करें।

अहमदाबाद नगर निगम के अधिकारियों ने बताया कि पूरे शहर के सड़कों की हालत सुधारने के लिए राज्‍य के बजट में 500 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया था। अब इसी फंड में से पैसा मोटेरा स्‍टेडियम, एयरपोर्ट और साबरमती आश्रम के आसपास की सड़कों को दुरुस्‍त किया जा रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रंप की सुरक्षा पर 12 से 15 करोड़ खर्च होंगे। मोटेरा स्‍टेडियम में आयोजित होने वाले केम छो ट्रंप कार्यक्रम में जुटने वाले 1 लाख से अधिक लोगों के ट्रांसपोर्ट और नाश्‍ते पर 7 से 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा।

यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अमेरिकी प्रेजिडेंट अहमदाबाद में 24 फरवरी को 22 किलोमीटर लंबा रोड शो करेंगे। इस रोड शो के दौरान बीजेपी कार्यकर्ताओं समेत 50,000 से अधिक लोग पर दोनों नेताओं का अभिवादन करेंगे। ट्रंप और मोदी इंटरनैशनल एयरपोर्ट से सबसे पहले महात्मा गांधी से जुड़े साबरमती आश्रम जाएंगे।

साबरमती आश्रम से दोनों नेता एयरपोर्ट के पास स्थित इंदिरा ब्रिज, एसपी रिंग रोड होते हुए मोतेरा में नवनिर्मित क्रिकेट स्टेडियम पहुंचेंगे। इस पूरे यात्रा मार्ग को सजाया जा रहा है। डिवाइडर को रंगा जा रहा है और सड़कों के दोनों तरफ फूल लगाए जाएंगे। बताया जा रहा है कि इस पर करीब 6 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। रोड शो के दौरान कई जगह पर सांस्‍कृतिक कार्यक्रम किए जाएंगे जिस पर 4 करोड़ रुपये का खर्च आएगा

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • america pm
  • Donald Trump
  • Pm
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article कोलकाता के राजाबाजार इलाके में लगी आग 2 घंटे के अन्दर काबू
Previous article बल्लेबाज आंद्रे रसेल से जुड़ा बहुत बड़ा विवाद…

Kranshnan Shukla

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions