• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 10th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
दिल्ली में हारने के बाद भी बीजेपी को फायदा, जाने कैसे…
दिल्ली में हारने के बाद भी बीजेपी को फायदा, जाने कैसे…
Home
Articles

दिल्ली में हारने के बाद भी बीजेपी को फायदा, जाने कैसे…

February 15th, 2020 Divyansh Yadav Articles 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

15/02/2020
दिव्यांश यादव.

दिल्ली में बीजेपी की हार भले हुई हो पर उसके लिए एक बहुत अच्छी खबर है,दिल्ली विधानसभा चुनावों के नतीजे आ चुके हैं। रिजल्ट का शोर थम चुका है। आम आदमी पार्टी ने 62 सीटों पर जीत के साथ लगातार तीसरी बार वापसी की है। बीजेपी का दिल्ली में वनवास और बढ़ चुका है। हालांकि, परिणामों में हार के बाद भी बीजेपी के लिए खुशखबरी भी छिपी है। क्योंकि कांग्रेस का जहां दिल्ली में पत्ता साफ हो चुका है वहीं, भगवा दल के वोट शेयर में अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिली है।


दिल्ली के नतीजों के विश्लेषण से पता चलता है कि बीजेपी भले ही बुरी तरह चुनाव हार गई हो लेकिन उसे ज्यादातर विधानसभा सीटों पर अच्छी बढ़त बनाई और उसका वोट शेयर बढ़ा है। दिल्ली के 70 विधानसभा सीटों में से बीजेपी ने इस बार 8 सीटों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा बीजेपी का 63 सीटों पर वोट शेयर बढ़ा है। 20 सीटों पर बीजेपी ने 2015 चुनाव की तुलना में 10 फीसदी से ज्यादा वोट शेयर बढ़ाया है। बीजेपी ने सबसे ज्यादा वोट शेयर नजफगढ़ सीट पर बढ़ाया है। यहां पिछली चुनाव की तुलना में उसका वोट शेयर 21.5 फीसदी बढ़ा है।


आप ने इन चुनावों में बंपर जीत हासिल की है। पर जहां तक वोट शेयर की बात करें तो 38 सीटों पर आप का वोट शेयर घटा है। हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में 5 सीटें ऐसी हैं जहां आप ने 10 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर बढ़ाया है। आप ने मुस्तफाबाद विधानसभा सीट पर सबसे ज्यादा 23 फीसदी वोट शेयर बढ़ाया है। इसके अलावा 32 सीटें ऐसी हैं जहां आप का वोट शेयर बढ़ा भी है।

मुस्लिम आबादी वाली सीटों जैसे, मुस्तफाबाद, मटिया महल, चांदनी चौक, बल्लीमरान और सीलमपुर जैसे सीटों पर आप के वोटों में जोरदार बढ़त देखने को मिली। इसके अलावा 27 ऐसे विधानसभा सीटें रहीं जहां और आप और बीजेपी दोनों का वोट शेयर बढ़ा है। करावल नगर सीट पर आप के वोट शेयर सबसे ज्यादा घटे। पिछले चुनाव की तुलना में आप को यहां 13.5 प्रतिशत कम वोट मिले


कांग्रेस लगातार दूसरी बार दिल्ली में अपना खाता खोल पाने में असफल रही है। पार्टी के 63 उम्मीदवार अपनी जमानत गंवा बैठे। कांग्रेस ने 63 सीटों पर अपने वोट शेयर गंवाए हैं। दिल्ली में अपने सबसे बुरे प्रदर्शन से गुजर रही कांग्रेस के लिए अच्छी खबर कस्तूरबा नगर से आई, जहां उसने अपना वोट शेयर 2015 की तुलना में 10 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ाया है। मुस्तफाबाद में कांग्रेस ने सबसे ज्यादा वोट शेयर गंवाया और यहां का उसका वोट सीधे आप के पास गया। मुस्तफाबाद में कांग्रेस को 2015 चुनाव की तुलना में 28.8 प्रतिशत कम वोट मिले।
दिल्ली के लोगों ने आप को जमकर समर्थन दिया है। उसे कुल पड़े मत में 49,74,522 लोगों का समर्थन मिला है। बीजेपी को 35,75,430 एवं कांग्रेस को 3,95,924 लोगों का समर्थन मिला है। गौरतलब है कि 16 फरवरी को अरविंद केजरीवाल रामलीला मैदान में पूरी कैबिनेट के साथ मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे,अब देखना है क्या ये चुनावी गुड़ न्यूज़ दूसरे राज्यों में प्रभाव डालेगी,लेकिन इसके लिए हम सबको इंतज़ार तो करना ही पड़ेगा.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • Delhi government
  • delhielection2020
  • delhiresults
  • hImcomnews
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article बच्चे हुए आजाद, अब नहीं रहेगा पेरेंट्स का डर…
Previous article कल होगी केजरीवाल की ताज़पोशी,जनता होगी वीवीआईपी गेस्ट…

Divyansh Yadav

Related Posts

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव Articles
November 7th, 2026

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Health Wealth Summit 2026 In today's fast-paced world, people are constantly juggling...
The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution Articles
November 4th, 2026

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Nov 7th 4:28 PM
Articles

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Nov 7th 1:48 PM
Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Nov 4th 6:30 PM
Articles

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Nov 3rd 5:40 PM
Articles

Jaun Elia: The Poet Who Turned Pain into Poetry

Nov 2nd 6:43 PM
Articles

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Nov 2nd 5:28 PM
Articles

Women In Journalism

Oct 31st 4:30 PM
Articles

अब तो जागो, मेरे देश के नौजवान!

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions