• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 28th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने पंहुचा केजरीवाल
पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने पंहुचा केजरीवाल
Home
News
राजनीति

पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करने पंहुचा केजरीवाल

January 18th, 2020 Upendra Kumar Paswan Articles, Breaking News, Hindi, News, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

18 January 2020, Upandra kumar

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवारो ने अपनी ताकत अपने क्षेत्र में झोंक दे रहे है. बता दे कि आम आदमी पार्टी के सभी उम्मीदवार अपने अपने क्षेत्र में चुनावी कार्यालय खोल रहे है.वंही शकूर बस्ती से उम्मीदवार सत्येंद्र जैन ने शुक्रवार को अपने चुनाव कार्यालय की शुरुआत की. सत्येंद्र जैन के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पहुंचे. इस दौरान सत्येंद्र जैन ने लोगों से वादा किया कि अगर हमारी सरकार दोबारा आई तो सबसे पहले प्रदूषण को दूर करेंगे सड़कों को बेहतर करने और दिल्ली को साफ करने के लिए काम करेंगे.

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने भी संबोधित किया. उन्होंने कहा, ‘पांच साल पहले दिल्ली निवासियों ने हमें ईमानदारी के लिए वोट देकर भारी बहुमत से सत्ता सौंपी थी. हमने बड़ी ईमानदारी के साथ काम करके एक-एक पैसा बचाया, उसी पैसे से हमने महिलाओं की बस यात्रा फ्री की. दिल्लीवासियों को बिजली और पानी फ्री देने के साथ तमाम सुविधाएं दी. इस बार हमें काम के नाम पर वोट देना. आज तक किसी पार्टी में यह हिम्मत नहीं हुई, जो पांच साल सरकार चलाने के बाद आकर कह सके कि हमें काम पर वोट देना, अगर मै आपके किए है, तो वोट दीजिएगा.

बता दे कि 52 सीट पर कांग्रेस लगातार हैट्रिक लगा चुकी है, फिर भी नहीं मिली जीत केजरीवाल ने कहा, ‘पांच साल पहले आप लोगों ने करिश्मा करके दिखाया था. बीजेपी और कांग्रेस दो बड़ी पार्टियां थीं. हम तो कुछ भी नहीं थे, किसी को उम्मीद ही नहीं थी कि हम जीतेंगे, इसके बाद भी आप लोगों ने 70 में से 67 सीटें दे दी. एक छोटी पार्टी को भारी बहुमत देकर दिल्ली की सत्ता और जिम्मेदारी सौंपी थी. आप लोगों को लगा कि यह ईमानदार लड़के हैं, किसी से डरते नहीं है. एक मौका इन्हें मिलना चाहिए आप लोगों ने नई पार्टी को वोट दिया है,हमारी एक ही ताकत थी कि हम कट्टर ईमानदार हैं. हम सरकार में आए तो एक-एक पैसा बचाया.

फ्लाई ओवर बनाने में बचाए पैसे केजरीवाल मंत्री सतेंद्र जैन की तारीफ करते नजर आए उन्होंने कहा, सत्येंद्र जैन पेशे से आर्किटेक्ट हैं. फ्लाई ओवर बनाने के दौरान उनसे सलाह ली गई. वजीरपुर का फ्लाई ओवर 300 करोड़ रुपये में बनना था. सतेंद्र जैन की वजह से यह फ्लाई ओवर मात्र 200 करोड़ रुपये में बन गया और इसमें हमने 100 करोड़ रुपये बचाए. वहीं, बीजेपी शासित एमसीडी ने रानी झांसी फ्लाई ओवर बनाया है. वह फ्लाई ओवर 400 से 500 करोड़ रुपये में बनना था, लेकिन उसे बनाने में 1500 करोड़ रुपये खर्च किए गए. रानी झांसी फ्लाई ओवर को बनाने में 15 साल लग गए.

मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा, ‘बीजेपी वाले बार-बार कह रहे हैं कि दिल्ली निवासियों को मिल रही यह सभी सुविधा 31 मार्च को खत्म हो जाएंगी. मैं आज आप लोगों के बीच कहने आया हूं और कह के जा रहा हूं कि जब तक केजरीवाल है, तब तक सारी चीजें फ्री रहेंगी. इसमें से कुछ भी खत्म नहीं होने वाला है.अरविंद केजरीवाल ने बीजेपी और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि अगर दिल्ली में इन दोनों की सरकार आई तो सारा सिस्टम ख़राब हो जाएगा,इसलिए सोच समझ कर अपना बहुमूल्य वोट करे.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • aap
  • Delhi
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article बीजेपी के केंद्रीय मंत्रियो का जम्मू कश्मीर दौरा
Previous article हरियाणा पुलिस ने पकडे 5 बड़े जूता चोर, 50 लाख रुपये कीमत के जूते बरामद

Upendra Kumar Paswan

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions