• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 12th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
चुनाव से पहले दिल्ली BJP में मची कलह, शाजिया इल्मी ने लगाया पक्षपात का आरोप
चुनाव से पहले दिल्ली BJP में मची कलह, शाजिया इल्मी ने लगाया पक्षपात का आरोप
Home
Articles
Hindi
Tv

चुनाव से पहले दिल्ली BJP में मची कलह, शाजिया इल्मी ने लगाया पक्षपात का आरोप

December 26th, 2019 Kranshnan Shukla Articles, Breaking News, Hindi, News, Tv, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

27 December 2019 Krashnan Shukla

दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) में एक बार फिर से भीतर कलह खुलकर सामने आ गई है. आम आदमी पार्टी छोड़कर बीजेपी का दामन थामने वाली शाजिया इल्मी ने दिल्ली बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं पर भेदभाव और पक्षपात करने का आरोप लगाया है. शाजिया इल्मी दिल्ली बीजेपी की प्रदेश उपाध्यक्ष भी हैं.

दिल्ली बीजेपी में कलह को लेकर जब शाजिया इल्मी से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा, ‘मेरी नाराजगी दिल्ली बीजेपी के नेताओं से थी, लेकिन पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने इसको संज्ञान में लिया है. बीजेपी आलाकमान इसको देखेगी, लेकिन अब सब कुछ ठीक है. अब मैं भी संतुष्ट हूं.’ यह पहली बार नहीं है, जब दिल्ली बीजेपी में कलह खुलकर सामने आई है, इससे पहले भी दिल्ली बीजेपी में कलह देखने को मिल चुकी है.

दिल्ली बीजेपी की उपाध्यक्ष शाजिया इल्मी कुछ समय से पार्टी पदाधिकारी के रवैये से नाराज चल रही थीं, लेकिन उनका गुस्सा तब फूट पड़ा, जब दिल्ली के रामलीला मैदान में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर जाने के लिए उनका पास नहीं बनवाया गया.

शाजिया इल्मी दिल्ली बीजेपी की उपाध्यक्ष के साथ ही पार्टी की प्रवक्ता और नेशनल मीडिया पैनलिस्ट हैं. इसके बावजूद शाजिया इल्मी को छोड़कर दिल्ली बीजेपी के दूसरे उपाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंच पर जाने का पास बनवाया गया था, लेकिन शाजिया इल्मी का पास नहीं बनवाया गया था. इसके चलते उनको मीडिया इनक्लोजर में बैठना पड़ा था.

दिल्ली के रामलीला मैदान में पीएम मोदी की रैली के दौरान तो शाजिया इल्मी ने कुछ नहीं कहा था, लेकिन दिल्ली बीजेपी के पदाधिकारियों के ऑफिशियल व्हाट्सऐप ग्रुप में खुलकर अपनी नाराज़गी जताई थी.

सूत्रों के मुताबिक शाजिया इल्मी ने इस पर दुख जताते हुए ग्रुप में लिखा था. हर बार की तरह इस बार भी उनका एसपीजी क्लीयरेंस वाला पास नहीं बनवाया गया और अपमानित किया गया, जबकि दिल्ली बीजेपी के दूसरे उपाध्यक्षों और अन्य पदाधिकारियों का एसपीजी क्लीयरेंस पास बनवाया गया.

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article क्या अक्षय ने उड़ाया भगवान राम का मजाक? गुड न्यूज के ट्रेलर पर मचा बवाल
Previous article इतिहास जामिया का!

Kranshnan Shukla

Related Posts

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen Articles
November 11th, 2026

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व Articles
November 10th, 2026

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव Articles
November 7th, 2026

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Nov 11th 2:43 PM
Articles

Ramayana: A Timeless Indian Epic Reimagined on the Big Screen

Nov 10th 4:33 PM
Articles

गोवर्धन पूजा: प्रकृति, आस्था और भगवान श्रीकृष्ण के प्रति श्रद्धा का पर्व

Nov 7th 4:28 PM
Articles

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Nov 7th 1:48 PM
Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Nov 4th 6:30 PM
Articles

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Nov 3rd 5:40 PM
Articles

Jaun Elia: The Poet Who Turned Pain into Poetry

Nov 2nd 6:43 PM
Articles

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions