• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

March 24th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
जियो ने लॉन्च किया 2020 ऑफर, एक साल के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा की सुविधा
जियो ने लॉन्च किया 2020 ऑफर, एक साल के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा की सुविधा
Home
Technology
गैजेट्स

जियो ने लॉन्च किया 2020 ऑफर, एक साल के लिए मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग, डाटा की सुविधा

December 23rd, 2019 Nitish Pathak Articles, Business, Hindi, News, Technology, इन्टरनेट, गैजेट्स, दुनिया, देश, मोबाइल 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

23 दिसंबर 2019 नीतीश पाठक

जियो ने नए साल के उपलक्ष्य में एक नया ऑफर लॉन्च किया है। इस ऑफर के तहत कंपनी अपने ग्राहकों को असीमित कॉलिंग के अलावा जियो फोन भी देगी। यह ऑफर स्मार्टफोन और नए फीचर फोन ग्राहकों के लिए लाया गया है। प्लान के तहत लोगों को हर महीने का खर्च 168 रुपये आएगा।

168 रुपये आएगा मासिक खर्च 

कंपनी ने जो ऑफर लॉन्च किया है उसके मुताबकि ग्राहकों को 365 दिन के हिसाब से प्रति माह 168 रुपये (5.53 रुपये प्रतिदिन) का खर्च आएगा। यह ऑफर 24 दिसंबर से शुरू होगा। हालांकि ग्राहकों का ऑफर का लाभ लेने के लिए एक मुश्त 2020 रुपये का रिचार्ज कराना होगा। 
लॉन्च किए दो प्लान

कंपनी ने दो प्लान लॉन्च किए हैं। पहला प्लान जियो के स्मार्टफोन धारक उपभोक्ताओं के लिए है। इसके तहत ग्राहकों को 2020 रुपये का रिचार्ज करने पर 365 दिनों के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग, 1.5 जीबी प्रतिदिन डाटा, मुफ्त एसएमएस और जियो एप्स का एक्सेस मिलेगा। 

दूसरा प्लान उनके लिए है जो जियो फीचर फोन का इस्तेमाल करना चाहते हैं। ऐसे ग्राहकों को 2020 रुपये का भुगतान करने पर एक जियो फोन मिलेगा। इसके साथ ही इस फोन पर अनलिमिटेड कॉलिंग, 0.5 जीबी डाटा प्रतिदिन, जियो एप्स और एसएमएस का मुफ्त एक्सेस 12 महीनों तक मिलेगा। 
दोबारा लॉन्च किए 149 और 98 रुपये वाले प्लान

रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने उपभोक्ताओं को फायदा पहुंचाने के लिए दोबारा 149 और 98 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है। 149 वाले प्लान में जियो ने अपने ज्यादा-से-ज्यादा ग्राहकों को अपने साथ जोड़ने के लिए इस प्लान को पेश किया है। उपभोक्ताओं को इस पैक में प्रतिदिन 1 जीबी डाटा मिलेगा। साथ ही कंपनी ग्राहकों को जियो-टू-जियो नेटवर्क पर कॉल करने के लिए अनलिमिटेड कॉल की सुविधा देगी। दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए यूजर्स को 300 एफयूपी मिनट दिए जाएंगे। इसके अलावा यूजर्स रिलायंस जियो एप्स भी मुफ्त में इस्तेमाल कर सकेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 24 दिनों की है।

Reliance Jio का 98 रुपये वाला प्लान

जियो के यूजर्स को इस पैक में कुल 2 जीबी डाटा और 100 एसएमएस मिलेंगे। साथ ही उपभोक्ता जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल कर पाएंगे। हालांकि, यूजर्स को दूसरे नेटवर्क पर कॉलिंग के लिए आईयूसी चार्ज देना होगा। इन आईयूसी चार्ज के वाउचर्स की शुरुआती कीमत 10 रुपये है। वहीं, इस रिचार्ज प्लान की समय सीमा 28 दिनों की है।
Reliance Jio का 399 रुपये वाला प्लान

जियो ने 399 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है। कंपनी अपने उपभोक्ताओं को इस पैक में रोजाना 1.5 जीबी डाटा (कुल 84 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2,000 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है। 
Reliance Jio का 444 रुपये वाला प्लान

जियो ने 444 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है। कंपनी अपने उपभोक्ताओं को इस पैक में रोजाना 2 जीबी डाटा (कुल 112 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 2,000 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 56 दिनों की है।
Reliance Jio का 599 रुपये वाला प्लान

जियो ने 599 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है। कंपनी अपने उपभोक्ताओं को इस पैक में रोजाना 2 जीबी डाटा (कुल 168 जीबी डाटा) मिलेगा। साथ ही यूजर्स जियो-टू-जियो नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग कर सकेंगे। हालांकि, उपभोक्ताओं को अन्य नेटवर्क पर कॉल करने के लिए 3,000 मिनट मिलेंगे। वहीं, इस पैक की वैधता 84 दिनों की है।

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • Reliance
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article श्रीदेवी पर लिखी किताब के लांच पर करण जौहर ने कहा, मैं नहीं करना चाहता था श्रीदेवी को निर्देशित....
Previous article आज साल का सबसे छोटा दिन,जाने कुछ रोचक तथ्य!

Nitish Pathak

Related Posts

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन Articles
March 13th, 2026

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

College Life and Digital Distractions Articles
December 10th, 2025

College Life and Digital Distractions

Indian Gorkhas — Their legacy! Articles
December 6th, 2025

Indian Gorkhas — Their legacy!

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Mar 13th 1:35 PM
Articles

LPG सिलेंडर को लेकर संसद के बाहर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन

Dec 10th 3:48 PM
Articles

College Life and Digital Distractions

Dec 6th 2:22 PM
Articles

Indian Gorkhas — Their legacy!

Dec 6th 12:57 PM
Articles

राष्ट्रपति पुतिन की 2 दिवसीय भारत यात्रा

Dec 4th 2:44 PM
Articles

रूस-यूक्रेन युद्ध छोड़ कर दिल्ली आ रहे रूस के राष्ट्रपति पुतिन

Dec 2nd 3:53 PM
Articles

Kumari – The Living Goddess of Nepal

Dec 1st 1:56 PM
Articles

Exploring best places of the Northeast

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions