• News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
Himcom News
Himcom News

November 9th, 2026
  • News
    • देश
    • दुनिया
  • sports
    • क्रिकेट
    • फूटबाल
    • बैडमिंटन
    • कुश्ती
    • बास्केटबॉल
    • हॉकी
    • बेसबाल
  • Lifestyle
    • फैशन
    • ब्यूटी
    • हेल्थ
  • Entertainment
    • बॉलीवुड
    • टी वी
    • हॉलीवुड
    • म्यूजिक
  • Technology
    • गैजेट्स
    • इन्टरनेट
    • मोबाइल
  • Business
  • Articles
    • English
    • Hindi
  • Follow
    • Facebook
    • Twitter
0 comments Share
You are reading
उन्नाव पीड़िता का हुआ अंतिम संस्कार,योगी सरकार ने दिया 25 लाख !!
उन्नाव पीड़िता का हुआ अंतिम संस्कार,योगी सरकार ने दिया 25 लाख !!
Home
Crime News

उन्नाव पीड़िता का हुआ अंतिम संस्कार,योगी सरकार ने दिया 25 लाख !!

December 8th, 2019 Divyansh Yadav Articles, Breaking News, Crime News, Hindi, News, देश, राजनीति 0 comments

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email

8 दिसंबर 2019, दिव्यांश यादव

दिल को दहलाने वाला उन्नाव रेप केस, जिसमे आत्मीयता शर्मसार हो गई,अब इसपर योगी सरकार पीड़िता के परिवार के दर्द पर मक्खन लगा रही है !

दरअसल आदित्यनाथ ने पीड़ित परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 लाख रुपये और एक घर का देने की घोषणा की है. उन्होंने यह भी घोषणा की है कि इस मामले को सुलझाने के लिए एक फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाएगा और जल्द सुनवाई की जाएगी,उन्नाव रेप पीड़िता का अंतिम संस्कार उसके गांव हिंदूपुर में किया जा रहा है !

इससे पहले लखनऊ संभाग आयुक्त मुकेश मेशराम और पुलिस के कई आला अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से बात की और उन्हें अंतिम संस्कार के लिए राजी किया. लड़की के परिजनों की मांग थी कि जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उनके घर नहीं आते, शव का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.मेशराम ने संवाददाताओं को बताया कि पीड़िता के परिवार को चौबीसों घंटे सुरक्षा दी जाएगी !

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत एक पक्का मकान दिया जाएगा, पुलिस कमिश्नर मेशराम ने कहा, पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये दिए गए हैं. पीड़ित लड़की की बहन को सरकारी नौकरी दी जाएगी, आवास योजना के तहत परिवार को मकान दिया जाएगा और मौजूदा मकान को पक्का किया जाएगा, लड़की की बहन को पुलिस सुरक्षा दी जाएगी. घर पर भी सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे !

बता दें, पीड़ित परिवार के परिजन पीड़िता के पैतृक गांव पहुंच गए हैं और रेप पीड़िता के शव को पुलिस और प्रांतीय सशस्त्र बल की भारी तैनाती के बीच दफनाया जा रहा है. समाजवादी पार्टी के नेता भी पीड़िता के गांव में मौजूद हैं !

अंतिम संस्कार के बाद जिला मुख्यालय पर सांत्वना सभा आयोजित की गई है जिसमें सपा नेता-कार्यकर्ता और गांव के लोग शामिल होंगे, मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य भी रविवार को पीड़िता के घर पहुंचे और आरोपियों को कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया,अंतिम संस्कार से पहले रेप पीड़िता की बहन ने मांग उठाई थी कि जब तक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उसके घर का दौरा नहीं करेंगे, पीड़िता का अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा. हालांकि बाद में पुलिस-प्रशासन ने लड़की के परिवार से बात की और अंतिम संस्कार के लिए राजी किया !

प्रशासन की ओर से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का आश्वासन दिए जाने के बाद अंतिम संस्कार की प्रक्रिया शुरू की गई,इससे पहले रविवार सुबह पीड़िता के पिता ने कहा कि वह चाहते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दफन प्रक्रिया शुरू होने से पहले उनसे मिलें. इसके बाद शनिवार से गांव में तैनात वरिष्ठ अधिकारियों ने परिवार को समझाया कि उनकी सभी मांगें पूरी की जाएंगी और उन्हें दफनाने में देरी नहीं करनी चाहिए.मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने पहले ही परिवार के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 25 लाख रुपये और एक घर का मुआवजा देने की घोषणा की है !

उन्होंने यह भी घोषणा की है कि इस मामले को सुलझाने के लिए एक फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाया जाएगा और जल्द सुनवाई की जाएगी. दो राज्य मंत्रियों के मृतका के अंतिम संस्कार के दौरान मौजूद रहने का आश्वासन दिया गया. इस बीच आसपास के चार जिलों से अतिरिक्त बलों को गांव में तैनात किया गया और क्षेत्र में फायर टेंडर भी तैनात किए गए हैं.बता दें, गुरुवार (5 दिसंबर 2019) को पीड़ित युवती दुष्कर्म के मामले में पैरोकारी के लिए रायबरेली जा रही थी. तभी कुछ लोगों ने उसपर पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया, दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में शुक्रवार रात 11.40 बजे उसकी मौत हो गई. पीड़िता के शव को शनिवार रात उसके गांव हिंदूपुर लाया गया.

अब देखने वाली बात ये है,की योगी सरकार के द्वारा दी गई सहायता से उन्नाव पीड़िता का केस शांत तो नहीं होगा ?

  • Tweet
  • Share 0
  • Skype
  • Reddit
  • +1
  • Pinterest 0
  • LinkedIn 0
  • Email
  • Tags
  • Unnao
  • Unnaorapecase
  • Upgovernment
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest WhatsApp
Next article उन्नाव पुलिस ने की हद पार महिला से कहा- रेप तो नहीं हुआ जब होगा तब आना!
Previous article दिल्ली के अनाज मंडी में आग लगने पर पीएम मोदी ने किया ट्वीट

Divyansh Yadav

Related Posts

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव Articles
November 7th, 2026

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Health Wealth Summit 2026 In today's fast-paced world, people are constantly juggling...
The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution Articles
November 4th, 2026

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

Weekly Timeline
Nov 7th 4:28 PM
Articles

दीपोत्सव 2026: रोशनी के साथ खुशियों का उत्सव

Nov 7th 1:48 PM
Articles

Aaj Tak Health Wealth Summit 2026: A Celebration of Health, Fitness and Well-being

Nov 4th 6:30 PM
Articles

The Rise of Gen Z Protests: A Global Revolution

Nov 3rd 5:40 PM
Articles

Jaun Elia: The Poet Who Turned Pain into Poetry

Nov 2nd 6:43 PM
Articles

Delhi Chokes Again: Rising Air Pollution Raises Questions About Our Right to Breathe

Nov 2nd 5:28 PM
Articles

Women In Journalism

Oct 31st 4:30 PM
Articles

अब तो जागो, मेरे देश के नौजवान!

Weekly Quote

I like the dreams of the future better than the history of the past.

Thomas Jefferson
  • News
  • sports
  • Lifestyle
  • Entertainment
  • Technology
  • Business
  • Articles
  • Back to top
© Himcom News 2017. All rights reserved.
Managed by Singh Solutions