7 दिसंबर 2019कौशलेंद्र राज शुक्ला
16 दिसंबर से सभी बैंकों में 24 घंटे नेशनल इलेक्ट्रोनिक फंड ट्रांसफर (एनईएफटी) की सुविघा शुरू हो जाएगी। इसके लिए बैंक ग्राहकों से किसी तरह का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा। एनईएफटी सुविधा अभी सुबह आठ बजे से शाम सात बजे तक रहती है। महीने के पहले और तीसरे शनिवार को इसका वक्त सुबह आठ बजे से दोपहर एक बजे तक रहता है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने ऐसा करने का निर्देश बैंकों को दिया है।
आरबीआई ने देश भर में डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने के लिए यह कदम उठाया है। इसके साथ ही आरबीआई ने फास्टैग का भुगतान करने के लिए मोबाइल वॉलेट, सभी तरह के कार्ड्स और यूपीआई से इसे लिंक करने के लिए कहा है ताकि इसका इस्तेमाल पार्किंग, पेट्रोल पंप पर भी किया जा सके।
जानकारी के लिए आप को बता दे कि NEFT का मतलब है नेशनल इलेक्ट्रॉनिक फंड्स ट्रांसफर। इंटरनेट के जरिये दो लाख रुपये तक के लेन-देन के लिए एनईएफटी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके जरिये किसी भी शाखा के किसी भी बैंक खाते से किसी भी शाखा के बैंक खाते को पैसा भेजा जा सकता है।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.