7 दिसंबर 2019 कौशलेंद्र राज शुक्ला
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव उन्नाव दुष्कर्म पीड़िता की मौत के बाद विधानसभा के गेट के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं के प्रति अपराधों में वृद्धि पर आक्रोश जताने के लिए आज विधानसभा के बाहर धरने पर बैठ गए।
समाजवादी पार्टी के मुखिया और यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव 11 बजे विधानभवन के सामने पहुंचे। उनके साथ प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल व राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चौधरी के साथ धरने पर बैठ गए।
इससे पहले उन्होंने दो मिनट का मौन रखकर दुष्कर्म पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। अखिलेश के धरने पर बैठने की सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं का विधानभवन पहुंचना शुरू हो गया।
सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा राज में महिलाएं, बच्चियां सुरक्षित नहीं है। सपा पीड़िता के परिवार को इंसाफ दिलाने के लिए लड़ाई लड़ेगी। विधान सभा के सामने पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शोक सभा की और पीड़िता को श्रद्धांजलि दी।इस दौरान अखिलेश यादव ने उन्नाव की घटना बेहद दुखद और निंदनीय है। उन्होंने कहा कि उन्नाव की बेटी जिंदा रहना चाहती थी, लेकिन डॉक्टरों की कोशिश की बाद भी वह नहीं बची। बीजेपी सरकार में यह पहली घटना नहीं है। बीजेपी सरकार में बेटियां न्याय मांग रही हैं।
अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी सरकार में बेटियों के खिलाफ अपराध बढ़ा है। अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी कानून व्यवस्था ठीक होने का दावा करती है। राज्य सरकार एक बेटी की जान नहीं बचा पाई।







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.