7 दिसंबर 2019 दिव्यांश यादव
उन्नाव नाम तो सुना ही होगा, साक्षी महाराज और कुलदीप सिंह सेंगर जैसे नेताओं की वजह से ये सीट हर वक्त चर्चा में रही है,लेकिन आज एक और वजह से यह जिला चर्चा में बना हुआ है !
अपराधों का गढ़ बन चुके उन्नाव में महिला अपराध चरम पर हैं, अपराधी खुलेआम पुलिस को चुनौती दे रहे हैं, सुनकर हैरत होगी कि इस साल जनवरी से नवंबर तक जिले में 86 रेप की घटनाएं हो चुकी हैं, महिलाओं के साथ छेड़छाड़ के 185 मामले सामने आए हैं !
आइए कुछ ऐसे ही केस के बारे में अच्छे से समझते है –
22 फरवरी 2018 को बारासगवर में युवती को केरोसिन डालकर जिंदा जला दिया गया था,1 नवंबर 2019 को पुरवा में शादी का झांसा देकर नौशाद से महिला का शारीरिक शोषण किया,5 नवंबर को असोहा में शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म की शिकायत की गई,7 नवंबर को अजगैन की छात्रा को छेड़छाड़ के विरोध पर ट्रेन से खींचकर मारने की कोशिश,13 नवंबर को शादी की फर्जी पोस्ट डालने पर महिला आरक्षी ने शोहदे के खिलाफ कराया मुकदमा,15 नवंबर को युवती ने शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने का लगाया आरोप,19 नवंबर को मांखी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती के साथ की गई छेड़छाड़।
20 को बांगरमऊ में छात्रा से युवक ने की छेड़छाड़, 30 नवंबर को बांगरमऊ में ही चाकू की नोक पर किशोरी से दुष्कर्म,30 नवंबर को गैंगरेप पीड़ित शिक्षिका के साथ केस वापस लेने को लेकर मारपीट !
ये कुछ ऐसे मामले है जो चर्चा में रहे है,कुछ ऐसे केस भी हुए जिसने उन्नाव की छवि को नुकसान पहुंचाया है !
अब सोचने वाली बात ये है की उन्नाव में बढ़ते अपराध का दोषी कौन है ?







Leave a Reply
You must be logged in to post a comment.